सुनहरा आँचल न्यूज/ हरियाणा/अंबाला: छावनी के रेलवे स्टेशन के पास रविवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान कैलाश नगर निवासी रजनी बाला (61) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही जीआरपी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया।जीआरपी जांच अधिकारी कर्ण सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करीब 8:51 बजे रेलवे स्टेशन के पास डाउन लाइन पर यह हादसा हुआ। महिला की शिनाख्त उनके पति अश्वनी कुमार और बेटे उमंग खुराना ने की। परिजनों ने बताया कि वह कैलाश नगर, मॉडल टाउन, अंबाला सिटी की रहने वाली थीं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे के समय महिला के शरीर पर कुछ आभूषण भी पाए गए। जीआरपी घटना के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।

