सुनहरा आँचल न्यूज/ हरियाणा/ कैथल :

एक तरफ जहां जिला पुलिस द्वारा एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार आमजन को नशा ना करने बारे जागरूक किया जा रहा है, वहीं पर नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक सेल द्वारा कैथल क्षेत्र से एक महिला नशा तस्कर को 7.05 ग्राम हेरोइन सहित काबू कर लिया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एसआई बलराज सिंह की टीम सांयकालीन गश्त दौरान कैथल सीवन बाईपास पर मौजूद थी। जहां पुलिस को सहयोगी सुत्रो से गुप्त जानकारी मिली कि गांव डरोली पंजाब हाल सिरटा रोड़ कैथल निवासी एक महिला पूनम हेरोइन (चिट्टा) बेचने का धंधा करती है। जो अभी अपने मकान के पास किसी के इंतजार में खड़ी हैं। जिसको उक्त स्थान पर दबिश देकर नशीले पदार्थ सहित काबू किया जा सकता है। सूचना विश्वसनीय होने के कारण सतर्कता व मुस्तैदी का परिचय देते हुए पुलिस टीम द्वारा सिरटा रोड़ गली नं 4 कैथल में दबिश दी गई जहाँ बताए हुलिया के अनुसार एक महिला दिखाई दी। जिसको एसआई बलराज व महिला एचसी सुमन की टीम द्वारा संदिग्ध महिला को काबू कर लिया गया। जिसकी पहचान गांव डरोली पंजाब हाल सिरटा रोड़ कैथल निवासी एक महिला पूनम के रूप में हुई। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे ईटीओ कैथल कंचन पांडया के समक्ष ली गई तलाशी दौरान आरोपिया के कब्जे पर्स से एक पन्नी में 7.05 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ।। जिस बारे थाना शहर में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंची एएसआई सुदेश द्वारा आरोपिया को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपिया न्यायालय में पेश की जाएगी, जिससे पूछताछ की जा रही है।
