54040 गाड़ी शाम को चली कैथल से एलिवेटेड ट्रैक के कारण कई घंटे रेल सेवा प्रभावित, कैथल-ढांड से जींद लौटीं पैसेंजर ट्रेनें, राहगीरों का हुआ बुरा हाल

सुनहरा आँचल न्यूज/हरियाणा/कुरुक्षेत्र-कैथल(विजय सिरोही) :

रेलवे स्टेशन पर एलिवेटेड ट्रैक निर्माण कार्य के कारण शुक्रवार को कई घंटे तक रेल सेवाएं प्रभावित रहीं। कैथल व ढांड से पैसेंजर ट्रेनें वापस जींद लौटीं। जिस कारण से रेल राहगीरों का बुरा हाल हो गया । क्योकि सुबह के समय सभी लोग अपने अपने काम पर जाते है पर 10 तारिख की सुबह कुछ अलग थी रेलवे स्टेशन कैथल तकरीबन खाली ही रहा सभी को सुबह की रेल के बारे में जानकारी थी पर फिर भी रोजाना सफर करने वाले लोगो में कुछ ढांड तक रेल में आये और फिर ढांड अनाजमंडी से होते हुये सैकड़ो लोगो का काफिला चल पड़ा ढांड बस स्टेण्ड की ओर आगे के सफर के लिय पैदल ही अपने बैग कंधों पर व सिर पर उठाकर छोटे छोटे बच्चों के साथ हर उम्र के बच्चे, युवा व बर्जुग जो की 10 तारिख के बारे में नही जानते थे जीन्द से अपने चाहनों वालों से मिलने की ललक में निकल पड़े मगर उन लोगो को बाद में पता चला के रेल सिर्फ ढांड तक ही जायगी उसी तरह आशा थी कि शाम को शायद ढांड से तो मिल ही जायेगी परन्तु ऐसा नही हुआ और गाड़ी को शाम को भी कैथल से ही चलाया गया अगर रेलवे चाहती तो सुबह की तरह शाम को भी गाड़ी ढांड से कैथल चल सकती थी पर कैथल को वही खड़ रखा गया जिस कारण से आम जन को बड़ी समस्या को सामना करना पड़ा सुबह सात से शाम छह बजे तक चले कार्य के कारण लंबी दूरी की कई ट्रेनों के मार्ग बदले गए, कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से चलाया गया, जबकि कुछ ट्रेनें रद्द रहीं। इसका असर कैथल रेलवे स्टेशन पर भी देखने को मिला, जहां रोजाना की तुलना में यात्रियों की संख्या काफी कम रही।

अधिकतर यात्री ऑनलाइन ट्रेन की स्थिति देखने के बाद ही स्टेशन पहुंचे, जबकि कई लोगों ने अपनी यात्रा स्थगित कर दी। कई यात्रियों ने वैकल्पिक साधनों से यात्रा की। रेलवे अधिकारियों के अनुसार कैथल रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन करीब 500 यात्री विभिन्न ट्रेनों से सफर करते हैं। वहीं जिले के विभिन्न स्टेशनों को मिलाकर करीब एक हजार दैनिक यात्री रेल सेवा का उपयोग करते हैं। पबनावा, पिहोवा रोड, टीक, ग्योंग, नया रेलवे हॉल्ट कैथल, पुराना रेलवे स्टेशन, कुतुबपुर, सजूमा और कलायत स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव होता है।

कई ट्रेनों का संचालन बदला, कुछ रहीं रद्द
निर्माण कार्य के कारण 19411 गांधीनगर-दौलतपुर चौक एक्सप्रेस को रोहतक-पानीपत मार्ग से केवल कुरुक्षेत्र तक ही संचालित किया गया। सामान्य दिनों में यह ट्रेन कैथल होकर गुजरती है। वहीं रायपुर हरियाणा-अंब अंदौरा ट्रेन का संचालन भी कैथल मार्ग पर प्रभावित रहा। सुबह सात बजे चलने वाली 54038 जींद-कुरुक्षेत्र पैसेंजर केवल पिहोवा रोड (ढांड) स्टेशन तक ही चली और वहीं से जींद लौट गई। सुबह ढांड तक रेल चलने से कैथल शहर आने वाले यात्रियों को काफी फायदा मिला। इसी तरह सुबह 10 बजे चलने वाली 54040 जींद-कुरुक्षेत्र पैसेंजर केवल कैथल तक संचालित की गई और कैथल से वापस जींद रवाना हो गई।इसके अलावा 14024 कुरुक्षेत्र-दिल्ली एक्सप्रेस, जो सामान्य रूप से सुबह 6:36 बजे कैथल से रवाना होती है, कैथल के लिए रद्द रही। यह ट्रेन नरवाना से अपने निर्धारित गंतव्य दिल्ली के लिए रवाना हुई।
कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड ट्रैक निर्माण कार्य के कारण रेलवे के निर्देशानुसार सुबह सात से शाम छह बजे तक रेल संचालन में अस्थायी बदलाव किए गए। उन्होंने बताया कि स्थानीय यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पैसेंजर ट्रेनों का सीमित संचालन किया गया।- सतीश कुमार, स्टेशन मास्टर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!