पेंशन से जुड़ी त्रुटियों के समाधान के लिए 11जुलाई को लघु सचिवालय के सभागार में लगाया जायेगा विशेष शिविर

सुनहरा आँचल न्यूज/ हरियाणा/कैथल:

कैथल शहर एडीसी डॉ सुशील कुमार

एडीसी डॉ सुशील कुमार के कहा कि कैथल शहर, ढांड, पूंडरी, राजौंद के नागरिकों को विभाग द्वारा पेंशन से संबंधित दस्तावेज को दुरुस्त करवाने के लिए मोबाइल पर एसएमएस भेजे गए है। इन सभी नागरिकों के दस्तावेज को दुरुस्त करने के लिए 11 जुलाई को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक लघु सचिवालय सभागार में विशेष शिविर लगाया जाएगा।
शिविर में बुजुर्ग लाभार्थियों व उनके परिजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जायेगा और संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मौके पर ही उनका समाधान किया जायेगा।
शिविर में मुख्य रूप से सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित समस्याओं, दस्तावेजों में नाम की त्रुटि, बैंक खाते की गलत जानकारी, आधार कार्ड में नाम अथवा पिता के नाम में अंतर जैसी समस्याओं का समाधान किया जायेगा। ये सभी नागरिक पेंशन से संबंधित दस्तावेज साथ लेकर जाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि पात्र लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ सुचारू रूप से मिले और दस्तावेजों से जुड़ी तकनीकी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।

एसएमएस प्राप्त लाभार्थी ही पहुंचे शिविर में
एडीसी ने कहा कि शिविर में व्यवस्था बनाए रखने और कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए केवल वही लाभार्थी पहुंचे, जिन्हें मोबाइल पर एसएमएस प्राप्त हुआ है। लाभार्थी अपने साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पेंशन संबंधी दस्तावेज तथा अन्य आवश्यक कागजात अवश्य लेकर आएं, ताकि मौके पर ही त्रुटियों को ठीक किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!