कैथल(विजय सिरोही) हरियाणा में नए राशन डिपो का लाइसेंस लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो 8 अगस्त तक जारी रहेगी। इच्छुक व्यक्ति लाइसेंस के लिए आठ अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी डीसी प्रशांत पंवार ने दी है।
डीसी ने बताया कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग हरियाणा की ओर से पीडीएस कंट्रोल ऑर्डर 2022 के तहत नए राशन डिपो के लाइसेंस जारी किए जाने है। इच्छुक व्यक्ति अंत्योदय सरल पोर्टल को माध्यम से नए डिपो के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। संबंधित वार्ड या गांव का कोई भी आवेदक, जिसकी आयु 45 वर्ष तक है व आवेदक की शैक्षणिक योग्यता कम से कम 12वी पास होने के साथ-साथ कंप्यूटर का ज्ञान होना अनिवार्य है।डीसी ने बताया कि उचित मूल्य की सरकारी दुकान का लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया, सेवा का अधिकार अधिनियम 2014 के तहत तय की गई समयावधि जो कि 30 दिन है, के तहत ही पूर्ण की जाएगी। इसके लिए सभी जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक को पूर्व में निर्देश जारी किए हुए हैं।
