रैडक्रास सोसायटी द्वारा पांच दिवसीय यूथ रैडक्रास प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

सुनहरा आंचल
विजय सिरोही

डीसी एवं जिला रैडक्रास सोसायटी कैथल के प्रधान प्रीति ने कहा कि सभी विद्यार्थी कड़ी मेहनत करें और अपने लक्ष्य को हासिल करें। जीवन में सफलता और असफलता दोनों के लिए तैयार रहना चाहिए। असफलता मिलने पर कभी निराश मत होना और आशाओं को कभी मरने मत देना। निश्चित रूप से आप अपने लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे जन सेवा की भावना को प्रबल करें और जरूरतमंद की सहायता करें।

डीसी प्रीति सोमवार को करनाल रोड रैडक्रॉस भवन में 5 दिवसीय यूथ रैडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ के दौरान संबोधित कर रही थी। डीसी प्रीति ने कहा कि भारतीय रैडक्रास सोसायटी एक मानवतावादी संगठन है जो स्वास्थ्य, सेवा और मित्रता का सिद्घांत लेकर आगे बढ़ता है। समाज के अलग-अलग तरह की सेवाएं होती हैं, जैसे कि रक्तदान करना, किसी को शिक्षित करना, अपने कर्तव्य का सही से निर्वहन करना, जरूरतमंद की मदद करना आदि। हमें हमेशा समाज सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए। आपस में भाईचारा बनाकर रखें। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए और बेहत्तर भविष्य बनाना चाहिए। इस प्रशिक्षण शिविर को पूरी गंभीरता से लें और यहां से कुछ ऐसा सीखकर जाएं जो आपके असल जीवन में काम आए।

उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए कहा कि अगर आप अपनी तैयारी एवं मेहनत के प्रति ईमानदार रहें तो जीवन में कोई भी कार्य मुश्किल नही हैं। उन्होंने कहा कि आजकल मोबाईल व सोशल मीडिया का प्रयोग अधिक प्रचलन में हैं। यदि हम प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो हमें सबसे पहले मोबाईल व सोशल मीडिया का प्रयोग कम करना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान कि आत्मनिर्भर बनें और यातयात नियमों का दृढ़ता से पालन करें।

रैडक्रास सोसायटी कैथल के सचिव रामजी लाल ने अवगत करवाया कि रैडक्रास सोसायटी कैथल हमेशा जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की मदद के लिए प्रयासरत है। उन्होंने इस पांच दिवसीय शिविर में आयोजित होने वाली गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। शिविर के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ-साथ अनेक शिक्षण गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा ताकि प्रतिभागियों को जीवन के हर क्षेत्र में सक्षम बनाया जा सकें। इस प्रशिक्षण शिविर में 20 कॉलेजों के करीब 100 विद्यार्थी तथा 20 काउंसलर भाग ले रहे हैं, जिन्हें नशा मुक्ति, रक्तदान, प्राथमिक चिकित्सा, एचआईवी आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस मौके पर जिला प्रशिक्षण अधिकारी डा. बीरबल दलाल, काउंसलर अंजू शर्मा, डॉ विनय गुप्ता, रामपाल, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!