युवा भाजपा नेता रजत चांवरिया के तत्वधान में कैथल में धूमधाम से मनाई बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए है हर समय तत्पर 134-ए समान शिक्षा के अधिकार की लड़ी लड़ाई और मनाया 134 वां जन्मदिन

कैथल, 13 अप्रैल (विजय) कैथल के पंजाबी सेवा सदन में भारत रत्न बाबा साहब अम्बेडकर जी के जन्म-जयन्ती कार्यक्रम के अवसर पर संयोजक भाई रजत चावरिया जी के साथ सर्व समाज का दिग्गज सहयोगियों ने शिरक्त की, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी व नगर परिषद चेयरपर्सन सुरभि गर्ग उपस्थित रही, विशिष्ट अतिथि के तौर पर कैथल पुलिस उपअधीक्षक सुशील प्रकाश भी मौजूद रहे। नगर परिषद चेयरपर्सन सुरभि गर्ग ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर, जिन्हें आधुनिक भारत के संविधान निर्माता के तौर पर तो जाना जाता है, साथ में भारतीय समाज सुधारक, अर्थशास्त्री, कुशल राजनीतिज्ञ, लेखक के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और संविधान प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे, बाबा साहब सामाजिक भेदभाव और छुआछूत के खिलाफ रहे और दलितों व हर वर्ग की महिलाओं के उत्थान के लिए संघर्ष किया । सुरभि गर्ग ने कैथल वाल्मीकि चैक ओर अंबेडकर चैक के लिए 15-15 लाख और लाइब्रेरी के लिए 21 लाख रुपए देने की घोषणा की
भाजपा जिला अध्यक्षा ज्योति सैनी ने कहा कि उन्होंने कोलंबिया यूनिवर्सिटी (अमेरिका) और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (इंग्लैंड) जैसे संस्थानों से डॉक्टरेट की उपाधियाँ प्राप्त कीं। विशिष्ट अतिथि उप पुलिस अधीक्षक सुशील प्रकाश ने कहा कि हमें वर्ष में केवल एक बार जयंती के कार्यक्रम करने की बजाए बीच-बीच में भी बाबा साहब अम्बेडकर की शिक्षाओं का प्रचार प्रसार करना चाहिए व गरीब बच्चों के पढ़ाई समाग्री जैसे की उन्के लिए हर क्लास की पुस्तको के लिए पुस्तक बैंक बनाना चाहिए जिसमें गरीब बच्चे अपनी पुरानी पुस्तके जमा करवाकर नई पुस्तके प्राप्त कर सके। कार्यक्रम में भाई रामदिया चावरिया जिन्होने 10-12 साल 134-ए समान शिक्षा के लिए लम्बी लड़ाई लड़ी और हजारो गरीब बच्चो को सामान शिक्षा का अधिकार दिलवाया गरीब बच्चों के सम्मान में शिक्षा व खेल के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेडल, किताबें व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। रजत चांवरिया भाजपा युवा नेता और उनके पिता रामदिया चांवरिया ने शिक्षक के स्तर को ऊपर उठाने के लिए बहुत प्रयास किया और 134-ए के तहत जिला कैथल में बहुत से बच्चों को शिक्षा दिलाई और रजत चांवरिया कैथल सें युवा नेता के तौर पर राजनीतिक और समाजसेवी के तौर पर उबर रहे हैं जो युवा पीढ़ी के लिए एक सीख है रजत से आज भी युवाओं को एक सीख लेनी चाहिए और नशे को छोड़ देश में आगे बढ़ना चाहिए
इस अवसर पर क्रांतिकारी लोक चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्की प्रोचा समाज सेवी रजत चावरिया को हरियाणा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी। इस कार्यक्रम में क्रांतिकारी लोक चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्की प्रोचा धुरी पंजाब, डॉ सुभाष कागड़ा एसडीओ ,करनैल बागड़ी पार्षद भिवानी, डॉ राजबीर कौल, प्रवीन जेई, डॉ दलबीर हांसी,अमित इंस्पेक्टर, दर्शन सिंह धुरी पंजाब, सुखदेव ढांडा, अमित बेदी पार्षद कलायत, श्रीराम पार्षद सीवन, मुल्तान नैना, डॉ विजय सिरोही, सुमित कुमार, चतर सिंह सोथा आदि सामाजिक लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!