‘कैथल के एकलव्य’ हरियाणा जिले के कैथल में जन्में छोरे ने चीन में किया कमाल रचा इतिहास

झटके में दो स्वर्ण और एक रजत, पैरा एशियन चौंपियनशिप में लहराया तिरंगा

सुनहरा आंचल न्यूज विजय सिरोही
कैथल

हरियाणा के जिले कैथल चीका के गांव अजीत नगर निवासी अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज कैथल के चीका 1991 में जन्में हरविंदर सिंह ने चीन में किया कमाल जोकि 34 साल के है हरविंद्र सिंह को पदमश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्होने चीन के बीजिंग में आर्चरी चौंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीते। हरविंदर सिंह ने 2024 में फ्रांस के पेरिस में आयोजित पैरालंपिक खेलों में पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व ओपन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। हरियाणा के पैरा तीरंदाज हरविंदर सिंह ने चीन के बीजिंग में एक से छह जुलाई 2025 तक आयोजित पैरा एशियन आर्चरी चौंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीते। इनमें दो स्वर्ण और एक रजत पदक शामिल हैं। इस प्रतियोगिता में एशिया के कई देशों के तीरंदाजों ने हिस्सा लिया। हरविंदर ने व्यक्तिगत रिकर्व ओपन स्पर्धा में थाईलैंड के तीरंदाज नेटसिरी को 7-1 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। मिक्स्ड टीम इवेंट में हरियाणा की भावना के साथ जोड़ी बनाकर उन्होंने चीन की टीम को 5-4 से हराकर दूसरा स्वर्ण पदक जीता। वहीं, पुरुष टीम स्पर्धा में भारतीय टीम को चीन के खिलाफ 4-5 के स्कोर से हार का सामना करना पड़ा, जिसके कारण उन्हें रजत पदक से संतुष्ट होना पड़ा।बता दें कि हरविंद्र सिंह देश को दो पैरालिंपिक में पदक दिलवा चुके हैं। हरविंद्र सिंह ने पेरिस पैरालिंपिक तीरंदाजी स्पर्धा में स्वर्ण जीता था। इससे पहले भी टोक्यो पैरालिंपिक में देश को कांस्य पदक दिलवाया था।

हरविंद्र सिंह ने बताया कि पिता परमजीत सिंह, पत्नी मनप्रीत कौर, कोच गौरव शर्मा, जीवनज्योत सिंह और दोस्त बलवीर सिंह का पूरा सहयोग रहता है। पत्नी घर के साथ बेटे वारिश को भी संभाल रही हैं। स्पर्धा के समय में घर से दूर रहते हैं। अगर स्पर्धा ना हो तो घर रह कर ही अभ्यास करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!