
सुनहरा आंचल न्यूज
कैथल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को कैथल के गांव प्यौदा में प्रधानमंत्री सूर्य द्वारा प्राप्त होने वाल सोर उर्जा से घर -घर में मुफ्त बिजली योजना देने के तहत आयोजित कार्यक्रम में अपने काफले के साथ पहुंचे। उनका गांव में पहंुचने पर सभी ग्रामविासियों मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का अभिनन्दन किया मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी यहां पहुंचने के अपने प्रयोजन पर गांव में पहुंचने का अभियोजन बताते हुये गांव के लोगो से मिलने वाले फायदे के बारे में पूछा और कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस योजना का लाभ उठाएं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गांव के विकास कार्यों के लिए 21 लाख रुपये की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हरियाणा में इस योजना की शुरुआत कैथल जिले से ही की गई थी और अब यहां के लोग सोलर ऊर्जा के माध्यम से बिजली के भारी भरकम बिलों से राहत पा रहे हैं। मुख्यमंत्री सैनी ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने बिजली बिलों को कम करें। उन्होंने बताया कि प्रदेश में योजना के तहत एक लाख अंत्योदय परिवारों के घरों पर मुफ्त में दो किलोवाट क्षमता के सोलर सिस्टम लगाए जा रहे हैं। जैसे ही पहला लक्ष्य पूरा होगा, अगले एक लाख परिवारों को इसका लाभ दिया जाएगा।
