
सुनहरा आंचल न्यूज उपायुक्त एवं प्रधान जिला रेड क्रॉस सोसाइटी अंबाला अजय सिंह तोमर के निर्देशन में जिला रेड क्रॉस सोसाइटी अंबाला द्वारा पी.एम. गवर्नमेंट गर्ल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शहजादपुर माजरा में पांच दिवसीय जिला स्तरीय जूनियर रेड क्रॉस प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी नरोत्तम शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
