करीब 15 लाभार्थियों की समस्याओं का मौके पर किया गया समाधान, शनिवार को फिर लगेगा कैंप

सुनहरा आँचल न्यूज/ हरियाणा/कैथल(तरसेम सिंह) :

सामाजिक सुरक्षा पेंशन में आ रही त्रुटियों के समाधान के लिए डीसी अपराजिता व एडीसी सुशील कुमार के मार्गदर्शन में लघु सचिवालय स्थित सभागार में विशेष कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में पहुंचे बुजुर्ग लाभार्थियों व उनके परिजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मौके पर ही उनका समाधान किया। शिविर में मुख्य रूप से सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित समस्याओं, दस्तावेजों में नाम की त्रुटि, बैंक खाते की गलत जानकारी, आधार कार्ड में नाम अथवा पिता के नाम में अंतर जैसी समस्याओं का समाधान किया गया। इस शिविर में सीटीएम कैप्टन प्रमेश सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमितेंद्र श्योकंद व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

सीटीएम कैप्टन प्रमेश सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि पात्र लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ सुचारू रूप से मिले और दस्तावेजों से जुड़ी तकनीकी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।

जिला समाज कल्याण अधिकारी अमितेंद्र श्योकंद ने बताया कि सभी लाभार्थियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना और आवश्यक दस्तावेजों की जांच के बाद रिकॉर्ड में सुधार की प्रक्रिया पूरी की। इस शिविर में करीब 15 लाभार्थियों के डाटा में आवश्यक संशोधन कर उन्हें राहत प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!