सुनहरा आँचल न्यूज हरियाणा कैथल (तरसेम सिंह)

कैथल गंभीर वारदातों को अंजाम देने वाले तथा अवैध असला-अमुनेशन रखने वाले अपराधियों की धरपकड़ के लिए एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार चलाई जा रही मुहिम तहत सीआईए-1 पुलिस द्वारा थाना तितरम व पुंडरी क्षेत्र से 2 आरोपियों को काबू कर लिया गया। जिनके कब्जे से 315 बोर देसी पिस्तौल, देसी कट्टा तथा 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए। एक आरोपी द्वारा पुलिस गिरफ्त से भागने का प्रयास किया गया। जो पुल से गिरकर उसका पैर टुट गया, जिसे सतर्क पुलिस द्वारा तुरंत कावु कर लिया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पहले मामले में सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में एचसी सतबीर सिंह की टीम सांयकालीन गस्त दौरान गांव हरसौला बस अड्डा के पास मौजूद थी। जहां पुलिस टीम को एक गुप्त मिली की गांव हजवाना निवासी सुरेंद्र सिंह अवैध असला लिए गांव सिसमौर से पाई नहर पुल के पास किसी के इंतजार में खड़ा हैं। पुलिस द्वारा सतर्कता व मुस्तैदी का परिचय देकर की गई त्वरित कार्रवाई दौरान उपरोक्त स्थान पर दबिश संदिग्ध गांव हजवाना निवासी सुरेंद्र उर्फ गोलु को काबु कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का अवैध पिस्तौल व एक कारतूस बरामद हुआ। थाना तितरम में मामला दर्ज करके आरोपी को शस्त्र अधिनियम तहत एएसआई गुरदान द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी सुरेंद्र उर्फ गोलु ने कबुला कि उसे एक असला सप्लायर यह असला अमुनेशन 152 डी पर पाई से बरसाना रोड़ पर देकर गया था। आरोपी सुरेंद्र को सीआईए-1 पुलिस टीम वीरवार की सुबह उक्त स्थान की निशानदेही करवाने के लिए 152 डी पर पाई से बरसाना रोड़ पर लेके गई थी। जहां आरोपी सुरेंद्र द्वारा पुलिस टीम को चकमा देकर भागने का प्रयास किया गया तथा वह पुल से नीचे गिर गया तथा उसके पैर में चोट लगी। सतर्क पुलिस टीम द्वारा उसे तुरंत काबू कर लिया गया। घायल को उपचार के लिए जिला नागरिंग हस्पताल में लाया गया। जहां मैडिकल जांच में उसके पैर में फ्रैक्चर की पुष्टी हुई। आरोपी को उपचार के लिए एडमिट किया गया है। पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।
दूसरे मामले में सीआईए-1 के एचसी पवन कुमार की टीम सांयकालीन गस्त दौरान पुंडरी से बरसाना रोड़ अनाज मंडी के पास मौजूद थी। जहां पुलिस टीम को एक गुप्त सूचना मिली की गांव हाबड़ी निवासी संदीप उर्फ दीपू अवैध देसी पिस्तौल लिए हुए है, जो अभी गांव जाम्बा में कैथल ले करनाल जाने वाली सड़क पर किसी व्हीकल के इंतजार में खड़ा है। पुलिस द्वारा सतर्कता व मुस्तैदी का परिचय देकर की गई त्वरित कार्रवाई दौरान उपरोक्त स्थान पर दबिश देकर संदिग्ध गांव हाबड़ी निवासी संदीप उर्फ दीपू को काबू कर लिया गया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का अवैध कट्टा व एक कारतूस बरामद हुआ। जिस बारे थाना पुंडरी में मामला दर्ज करके आरोपी को शस्त्र अधिनियम तहत एएसआई प्रदीप कुमार द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ दौरान पता चला है कि उक्त दोनो आरोपी दोस्त है तथा कुछ दिन पूर्व दोनो ने मिलकर पूंडरी क्षेत्र में एक फायरिंग करने की वारदात की गई है। जिस बारे व्यापक पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।

