सुनहरा आँचल न्यूज/हरियाणा/ कैथल/राजौंद/राजेश पाई :
जिला कैथल ब्लॉक राजौंद हाल फिलहाल में हुई बारिश ने राजौन्द ब्लॉक के विकास की पोल पुरी तरह से खोल कर रख दी है बारिश के बाद क्षेत्र की मुख्य सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। सड़क पर कीचड़ के कारण दोपहिया चालकों तथा पैदल राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञात हो कि राजौंद मुख्य कस्बा पार होने के तुरंत बाद फसल अवशेष के गट्ठो के रूप में भारी मात्रा में जमा किए गए हैं, जिन्हें ट्रैक्टरों-ट्रॉली के माध्यम से अन्य स्थानों पर सप्लाई किया जाता है किंतु बारिश के बाद ट्रैक्टर ट्राली के साथ खेतों से भरी मात्रा में कीचड़ मुख्य सड़क पर जमा हो गया है, जिससे दो पहिया वाहन चालकों व पैदल राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ-साथ इस इन गेट्ठों की सप्लाई के लिए ओवर साइज ट्रॉली का प्रयोग किया जाता है, जो यातायात को न केवल बाधित कर रही हैं बल्कि दुर्घटनाओं का कारण भी बन रही है। आज तड़के एक ट्राली जो गेट्ठों से भरी हुई थी, वह सड़क के पास पलट गई। गनीमत यह रही कि इसमें जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। किंतु यह हादसा सड़क के ऊपर हुआ होता तो जान माल का भारी नुकसान हो सकता था। स्थानीय राहगीरों का कहना है कि प्रतिदिन 10 से अधिक ट्रॉलियां जो की ओवर साइज व ओवरलोडेड होती है यहां से निकलती है किंतु प्रशासन का इस और कोई ध्यान नहीं है।
फोटो में देखा जा सकता है कि सड़क पर कीचड़ की मोटी परत जमी हुई है, जिससे वाहन फिसलने का खतरा बना रहता है। इसी मार्ग से स्कूली वाहन भी गुजरते हैं, जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दौरान सड़क की यह स्थिति हर वर्ष देखने को मिलती है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया है।
यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए, तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभाग से तत्काल कार्रवाई की अपील की है।

