हॉली चाईल्ड पब्लिक स्कूल के प्रागण में किया गया मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन

सुनहरा आँचल

विजय सिरोही

हॉली चाईल्ड पब्लिक स्कूल व मेरीगोल्ड पब्लिक स्कूल कैथल के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पंजाबी विकास सभा के मुख्य पैटर्न एडवोकेट सुभाष चुग ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख समाजसेवी अनिल आहूजा ने की। बच्चों की दोनो टीमो ने मैच और भी रोमांचिकता के साथ-साथ अनुशासनप्रियता का परिचय देते हुये मैच को सम्पन किया और दोनों स्कूलों के विद्यार्थियों ने मैत्रीपूर्ण तरीके से किक्रट मैच का आनंद लिया। पहले हॉली चाईल्ड के कप्तान मयंक नोकवाल ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का निश्चय किया। मेरीगोल्ड स्कूल ने बैटिंग की और उम्दा प्रदर्शन करते हुए 10 ओवर में 49 रन बनाए इसके बाद होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बैटिंग की और मैच को बहुत ही रोमांचक बना दिया बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था बच्चों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हुए कांटे की टक्कर पर मैच को खड़ा कर दिया। आए हुए अतिथियों ने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को बहुत सराहा और रोमांचकता को देखते हुए मैच को बराबरी पर घोषित कर दिया। इस अवसर पर होली चाइल्ड स्कूल के कप्तान मयंक ने 5 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया रिशु ने ऑलराउंडर रमन ने चार विकेट ओम ने बेस्ट कीपर की भूमिका दो स्टंप एक कैच आउट और एक रन आउट लेकर अच्छा प्रदर्शन किया मेरीगोल्ड स्कूल के कप्तान वंश बत्रा ने ऑलराउंडर को मन ऑफ द मैच ,पार्थ वर्मा ने बेस्ट बैट्समैन लक्ष्य वर्मा ने बेस्ट कीपर 3 स्टंप एक रन आउट लेकर अच्छा प्रदर्शन किया और कमल शर्मा ने बहुत अच्छी बोलिंग की इन बच्चों को मेडल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर हॉली चाईल्ड पब्लिक स्कूल के प्राचार्य के द्वारा बच्चो को संबोधित करते हुये विधार्थियों को संदेश देते हुये इस बात पर बल दिया गया खेलों में हमेशा खेल की तरह खेलना चाहिय खेल में हार जीत तो होती है पर खेल को मैत्रीपूर्ण तरीके से खेलना चाहिये इसमें द्वेष की भावना नही होनी चाहिए। इस मौके पर दोनों ही स्कूल के प्राचार्यो ने दोनो टीमों का मनोबल बढाया और इस बात का आश्वासन दिया के समय समय पर ऐसे मैत्रीपूर्ण खेलो का आयोजन करवाते रहेंगे। अंत में मुख्य अतिथि को ऐडवोकेट सुभाष  चुग को एक मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पंजाबी विकास सभा के सम्मानित सदस्य राकेश चुग,अनिल आहूजा,अरविंद कालड़ा,प्रेम चावला विवेकशील खरबंदा दोनों विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक अरोड़ा व सुरेंद्र अरोड़ा व तरुण कुमार राजेश कुमार और कोच की भूमिका में प्रेम शर्मा रहे इस मौके पर सुनहरा आँचल के पत्रकार भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!