हेमू माजरा व थेहबनहेड़ा में आयोजित किया गया हमारा पोषण हमारी पंचायत कार्यक्रम

सुनहरा आँचल न्यूज विजय सिरोही : महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी गुरजीत कौर ने कहा कि विभाग द्वारा कुपोषण मुक्त अभियान के तहत सोमवार को जिला कैथल के खंड गुहला के गांव हेमू माजरा व थेहबनहेड़ा में समुदाय आधारित इवेंट के तहत हमारा पोषण हमारी पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम में गांव थेह- बनहेड़ा की महिलाओं द्वारा मौसमी फल सब्जी व आहार के उपयोग के तरीके व उनके गुणों पर चर्चा की गई व उन्हें किस प्रकार से भोजन को शामिल करें सुझाव प्रस्तुत किए गए। गांव की महिलाओं को स्वास्थ्य व पोषण के प्रति जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने भी कार्यक्रम में बच्चों की ग्रोथ मॉनिटरिंग की गई । इस मौके पर सुपरवाइजर कविता व पूजा, स्वास्थ्य विभाग से एएनएम रीना व डॉक्टर हितेश, गांव के पंच, आंगनवाड़ी वर्कर, हेल्पर, आशा वर्कर आदि मौजूद रहे।

11 लोग और पाठ की फ़ोटो हो सकती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!