एसपी उपासना के कुशल मार्गदर्शन में ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन उल्लेखनीय सफलता

सुनहरा आंचल न्यूज/
कैथल।

पुलिस महानिदेशक हरियाणा ओ.पी. के निर्देशानुसार तथा कैथल द्वारा एक उल्लेखनीय सफलता हासिल की गई है। स्पेशल डिटेक्टिव युनिट द्वारा नाकाबंदी दौरान 2 आरोपियों को तीन देसी पिस्तौल व सात जिंदा रौंद सहित काबू किया गया है।

एसपी उपासना ने जानकारी देते हुए बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट कैथल प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश चंद की अगुवाई में एएसआई तरसेम कुमार की टीम सोमवार को शाम के समय गश्त दौरान गांव प्योदा क्षेत्र में मौजूद थी। पुलिस टीम को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गांव तितरम बस अड्डा के पास दो युवक बिना नंबर प्लेट की काले रंग की नई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर खड़े हैं, जो बिजली बोर्ड तितरम की ओर से होते हुए एनएच 152 के रास्ते पेहवा की तरफ जाएंगे। सूचना के अनुसार दोनों युवकों के पास 3 से 4 देसी पिस्तौल व भारी मात्रा में जिंदा रौंद हैं तथा दोनों युवक आपराधिक प्रवृत्ति के हैं, जिनके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए सतर्क पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए गांव तितरम बिजली बोर्ड की ओर से एनएच 152 पर चढ़ने वाली सड़क पर नाकाबंदी करके आने-जाने वाले वाहनों पर निगरानी शुरू की। कुछ समय बाद बिना नंबर की बाइक पर आए दो संदिग्ध युवकों को पुलिस टीम द्वारा काबू कर लिया गया। जिनकी पहचान गांव राहड़ा जिला करनाल निवासी मंदीप उम्र 28 वर्ष तथा  गांव पंघाला जिला करनाल निवासी तिलक राज उर्फ तिलका उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई। जांच दौरान आरोपियों के कब्जे से .315 बोर के 3 अवैध देशी पिस्तौल व 7 कारतुस बरामद हुए। थाना तितरम में मामला दर्ज करके दोनों आरोपियों को मौके पर पहुंचे एचसी देवेंद्र द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया कि आरोपी मंदीप की अपने गांव में सचिन व अमित वगैरा के साथ आपसी रंजिश चल रही है। उन्हे सूचना थी कि सचिन वगैरा कैथल क्षेत्र में मौजूद है। दोनो आरोपी सचिन व अन्य पर फायरिंग करने के लिए कैथल क्षेत्र में आए हुए थे। स्पेशल डिटेक्टिव युनिट द्वारा एक गंभीर वारदात को टालते हुए दोनों आरोपियों को पहले ही पकड़ लिया गया। आरोपी मंदीप के खिलाफ जिला करनाल, जींद, हिसार में पहले भी आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास, स्नैचिंग, लुट, डकैती, लड़ाई झगड़ा, शराब तस्करी आदि के करीब 18 मामले दर्ज है तथा आरोपी तिलक राज के खिलाफ हत्या का प्रयास, लड़ाई झगड़ा, तथा किडनैपिंग के असंध थाना में तीन मामले दर्ज है। दोनो आरोपी मंगलवार को न्यायालय में पेश किए जाएंगे, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!