
सुनहरा आंचल न्यूज/ढांड /विकास बंदराणा : पुलिस लाइन कैथल के प्रांगण में युवा मार्गदर्शन मंच द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस लाइन में तैनात सफाई कर्मचारी मदन लाल (गांव तितरम) की होनहार मनीषा को सहायक प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) के पद पर चयनित होने पर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मंच के पदाधिकारियों व पुलिस अधिकारियों ने मनीषा को प्रशंसा-पत्र व फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही उनकी माता शंकुतला देवी और पिता मदन लाल को भी उनकी बेटी की इस उपलब्धि पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
मंच के आजीवन सदस्य एवं मनीषा के मंगेतर अरुण बंदराना को भी इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी गईं। मनीषा और अरुण बंदराना ने मंच एवं उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में मंच की आजीवन सदस्यता ग्रहण करने का आश्वासन दिया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंच के संरक्षक बीर भान, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) कैथल, महासचिव अमर नाथ किठानिया, कोषाध्यक्ष रमेश सजूमा, जिला प्रचारक पुनीत धीमान, मैनेजर अशोक लेलैंड स्कूल, मंच सदस्य राजदेश अठवाल, निरीक्षक साहिल, उप-निदेशक सुदेश गागट, चालक धर्मबीर गिल, कुक मोती सजूमा, श्याम सुंदर सहित अन्य पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।
