
सुनहरा आंचल न्यूज: पुंडरी/नवदीप/विजय सिरोही: एक किरण उम्मीद की फाउंडेशन’ की ओर से आज ’सर्वाइकल कैंसर जागरूकता शिविर’ का सफल आयोजन गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पुंडरी में किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य बेटियों एवं महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक करना तथा समय पर जांच और ’भ्च्ट वैक्सीनेशन’ के महत्व को समझाना रहा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित डॉक्टर गीता ( सीनियर मेडिकल डॉक्टर पुंडरी गवर्नमेंट हॉस्पिटल पुंडरी ) ने बेटियों को इस गंभीर बीमारी के लक्षण, बचाव एवं उपचार के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के लिए भी प्रेरित किया गया।
शिविर में स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गई । कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाली सभी बहनों का फाउंडेशन की ओर से हृदय से आभार व्यक्त किया गया।
फाउंडेशन की अध्यक्षा निधि मोहन ने अपने संबोधन में कहा कि “हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि हर बेटी और महिला को इस बीमारी से सुरक्षित रखना है। समय पर जांच और जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है। यदि हम सभी मिलकर प्रयास करें, तो सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारी को काफी हद तक रोका जा सकता है।”
उन्होंने आगे कहा कि “एक किरण उम्मीद की फाउंडेशन भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करती रहेगी, ताकि समाज का हर वर्ग स्वस्थ और सुरक्षित रह सके।”
आज बबीता सिंगला , रजनी वालिया , राजबाला , कमलेश , स्कूल स्टाफ सुनीता , दिव्या , सोनू मित्तल आदि उपस्थित रहे!
’आइए, मिलकर एक स्वस्थ और जागरूक समाज का निर्माण करें।’
