कैथल में कुत्तों का आतंक, घर से निकलना हुआ मुश्किल

सुनहरा आंचल न्यूज/कैथल/विजय सिरोही: शहर में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हालत यह है कि लोगों को घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। कुत्तों के झुंड सड़कों पर घूमते रहते हैं और राहगीरों, खासकर बाइक सवारों के पीछे दौड़कर हमला कर देते हैं। खास तौर पर बच्चों व बजुर्ग पर ज्यादा हमला करते है। बढ़ते मामलों के चलते रोजाना डॉग बाइट के केस लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से डॉ जितेंद्र गिल ने बताया कि सिविल अस्पताल में प्रतिदिन डॉग बाइट के मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या वार्ड-13 व सभी वार्ड में इसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है । उन्होंने कहा कि कुत्तों के काटने के मामलों में बढ़ोतरी चिंता का विषय है और समय पर उपचार बेहद जरूरी है। बाजार में मोहल्ले में कैथल वासी बहुत परेशान होते कुते अक्सर पैदल आने जाने लोगों पर हमला कर देते है रात के समय लगभग 10-12 बजे के आस पास स्टेशन पर गाड़ी से आने वाले राहगीरो पर भी कई बार हमले कर चुके है कैथलवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि कैथल में विशेष अभियान चलाकर कुत्तों को पकड़ने और उनकी संख्या पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।यह बोले लोग सुबह और शाम के समय कुत्तों का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। वे अपने बच्चों को अकेले बाहर नहीं भेजते। कई बार कुत्ते अचानक पीछे पड़ जाते हैं, जिससे दुर्घटना का भी डर बना रहता है। वार्ड वासी सुरेश ने बताया कि गली में बुजुर्गों के लिए हालात और भी ज्यादा खराब है। कुत्तों के झुंड गली में बैठे रहते हैं और भौंकते हुए बुजुर्गों के पीछे दौड़ पड़ते हैं। शिकायत के बाद भी प्रशासन की ओर से इन कुत्तों को यहां से हटाया नहीं जा रहा है। अमित ने बताया कि बाइक सवारों के लिए भी ये कुत्ते मुसीबत बन गए हैं। ये कुत्ते यहां से गुजरने वाले बाइक सवारों पर हमला करने के लिए दौड़ पड़ते हैं जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ जाता है और उन्हें चोट लग जाती है। उन्होंने कहा कि कुत्तों के डर से रिश्तेदार भी उनके घर आने से डरते हैं। स्कूल जाने के लिए जब बच्चों को छोड़ने जाते हैं तब भी हर समय कुत्तों से खतरा बना रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!