कलायत में स्थापित होगा सीआईए थानाअपराध नियंत्रण को मिलेगी नई मजबूती

सुनहरा आंचल न्यूज/कलायत(तरसेम सिंह)
कलायत में कानून व्यवस्था को अधिक मजबूत बनाने व अपराधों पर अंकुश लगाने के लक्ष्य को लेकर सीआईए थाना जल्द स्थापित होगा। इस नए थाने का संचालन सरकारी अस्पताल के पुराने भवन से किया जाएगा। इसमें आवश्यक तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू कर दी गई हैं। जिला पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सुदन ने हरियाणा पुलिस महानिदेशक के निर्देशों के अनुरूप कलायत में अलग सीआईए थाना स्थापित करने का निर्णय लिया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर निगरानी और गंभीर मामलों की जांच को अधिक प्रभावी बनाना है।
सीआईए थाना शुरू होने से पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ेगी और अपराध नियंत्रण में बेहतर परिणाम सामने आने की उम्मीद है। नए थाना की स्थापना से संबंधित सभी व्यवस्थाओं और तैयारियों की निगरानी डीएसपी रोहतास कुमार कर रहे हैं। डीएसपी ने बताया कि पुराने अस्पताल भवन को सीआईए थाना के रूप में विकसित करने का कार्य तेजी से चल रहा है। भवन में आवश्यक मरम्मत, कार्यालय व्यवस्था, रिकॉर्ड कक्ष और पुलिस कर्मियों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं ताकि थाना शीघ्र शुरू किया जा सके।

रोहताश कुमार, डीएसपी कलायत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!