जनसेवा को समर्पित सांसद नवीन जिन्दल, फतेहपुर पूंडरी बस स्टैंड पर लगवाया वाटर कूलर

न्यूज़ सुनहेरा ऑंचल /राजेश पाई/पुंडरी

सांसद नवीन जिन्दल के जनसेवा संकल्प को आगे बढ़ाते हुए कैथल जिले के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर आमजन की सुविधा के लिए वाटर कूलर लगवाऐ जा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराना तथा गर्मी के दौरान लोगों को राहत प्रदान करना है।
सांसद नवीन जिन्दल द्वारा अपने निजी कोष से चारों विधानसभा क्षेत्र गुहला, कैथल, कलायत और पूंडरी के प्रमुख बस स्टैंडों, चौक एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर वाटर कूलर लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज फतेहपुर-पूंडरी बस स्टैंड पर वाटर कूलर का उद्घाटन किया गया।
उपरोक्त के विषय में जानकारी देते हुए सांसद नवीन जिन्दल के कैथल कार्यालय प्रभारी रविन्द्र धीमान ने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए सार्वजनिक स्थलों पर इसकी उपलब्धता सुनिश्चित करना समाज एवं जनस्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर सुभाष हजवाना चेयरमैन मार्किट कमेटी पुंडरी ने इस जनकल्याणकारी पहल का स्वागत करते हुए सांसद नवीन जिन्दल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों की सुविधाओं के लिए सांसद नवीन जिन्दल उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने इसे आमजन की सुविधा एवं स्वास्थ्य के लिए सांसद नवीन जिन्दल का एक सराहनीय कदम बताया।
गौरतलब है कि सांसद नवीन जिन्दल द्वारा जिले में कैथल बस स्टैंड, सीडब्ल्यूसी कार्यालय के निकट, राजौंद के महाराणा प्रताप चौक, कलायत बस स्टैंड के नजदीक, ढांड के पंचमुखी चौक, गुहला के गाँव चाबा में गुरुद्वारा साहिब और कवारतन में बस स्टैंड सहित अन्य स्थानों पर वाटर कूलर लगाए जा रहे हैं।
इस अवसर पर मनोज राणा मंडल अध्यक्ष पुंडरी, सतपाल चुघ भाजपा नेता, हर्ष सेठी जिला सचिव, ऋषि फतेहपुर, दीपक, बलवंत, हल्का इंचार्ज अरविंद गोलन और बस स्टैंड इंचार्ज महिपाल राणा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!