पिंजौर में “जड़ों से जुड़ो” अभियान के तहत भजन-कीर्तन का आयोजन

पिंजौर/ रंजनाशुक्ला / सुनहरा आंचल:-
पिंजौर। भारतीय संस्कृति, संस्कारों और सनातन मूल्यों के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से पिंजौर में “जड़ों से जुड़ो” अभियान के तहत एक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं और समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर संस्था की संस्थापक एकता नागपाल एवं प्रधान शशि ने कहा कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपराओं और जीवन मूल्यों से जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि “जड़ों से जुड़ो” अभियान का उद्देश्य भारतीय ज्ञान, अध्यात्म, संस्कार और गौरवशाली विरासत के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। भजनों की मधुर प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण भक्तिमय बन गया। उपस्थित लोगों ने भारतीय संस्कृति के संरक्षण और सनातन मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लेते हुए इस पहल की सराहना की और इसे राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!