पुलिस लाइन में लगाया रक्तदान शिविर तथा निशुल्क मेडिकल जांच शिविर

44 यूनिट रक्त एकत्र, एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने किया उद्घाटन

सुनहरा आंचल न्यूज/कैथल, (तरसेम सिंह) पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने जानकारी देते हुए बताया कि कैथल पुलिस द्वारा बुधवार को जिला नागरिक हस्पताल कैथल के सहयोग से पुलिस लाइन में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त सिग्नस हस्पताल कैथल द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के आयोजन दौरान पुलिस कर्मचारियों, अधिकारियों तथा उनके परिजनों द्वारा बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया गया। इस शिविर का उद्घाटन एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने किया। उन्होंने स्वयं उपस्थित रहकर रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया और उनकी सेवा भावना की सराहना करते हुए उन्हें बैच लगाकर सम्मानित किया। शिविर व मेडिकल जांच कैंप में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। विभिन्न थानों और पुलिस इकाइयों से आए पुलिस कर्मियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। कुल 44 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जिसे आगे जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए सौंपा जाएगा। इस अवसर पर रक्तदान करने वाले पुलिसकर्मियों का अभिनंदन किया गया और उन्हें जलपान भी कराया गया। इस दौरान डीएसपी सुशील प्रकाश, डीएसपी रमेश चंद्र, रेडक्रॉस कैथल सुपरीडेंट पवन कुमार, सिविल अस्पताल से गुलाब सिंह टेक्नीशियन, पुलिस विभाग के फार्मेसी ऑफिसर संदीप ढुल, सिग्नस हस्पताल से डॉ रजत, डॉ शिवम परमार व अन्य टीम सहित अन्य पुलिस कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने रक्तदान तथा मेडिकल जांच शिविर के आयोजन की सराहना की और इसे समाज सेवा की दिशा में सराहनीय कदम बताया। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा महान कार्य है, जो किसी जरूरतमंद को नया जीवन देता है। उन्होंने कहा कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज सेवा और मानवता की भलाई के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाती है। इस प्रकार के आयोजन पुलिस और समाज के बीच विश्वास और सहयोग की भावना को और अधिक मजबूत करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!