श्री कपिल मुनि राजकीय महिला कालेज केे बीच डिवाइडर पर लगा स्ट्रीट लाइट का पोल अचानक सडक़ पर आ गिरा

सुनहरा आंचल न्यूज/कलायत(तरसेम सिंह) कलायत में नेशनल हाईवे कैची चौक व श्री कपिल मुनि राजकीय महिला कालेज केे बीच डिवाइडर पर लगा स्ट्रीट लाइट का पोल अचानक सडक़ पर आ गिरा। गनीमत रही कि उस समय कोई नागरिक इस घटना की चपेट में नहीं आया। दुकानदारों के अनुसार करीब दो सप्ताह पहले आए तेज तूफान के कारण पोल टेढ़ा हो गया था। सुबह अचानक पोल सडक़ के बीचों-बीच गिर पड़ा। जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। सडक़ पर जाम जैसी स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया। पालिका सचिव पवन कुमार के निर्देश पर बिजली ङ्क्षवग प्रभारी सचिन कौशिक टीम के सा थ मौके पर पहुंचे। टीम ने क्षतिग्रस्त पोल को हटाकर यातायात सुचारु कराया। नगर पालिका सचिव पवन शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। क्षेत्र की लाइट व्यवस्था को जल्द सामान्य करने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।

कलायत में कैची चौक के नजदीक सडक़ पर गिरा क्षतिग्रस्त स्ट्रीट लाइट का

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!