ड्यूटी के दौरान रेलवे कर्मचारी की गांव टीक रेलवे स्टेशन के निकट गई जान

सुनहरा आँचल न्यूज/हरियाणा/कैथल/विजय सिरोही: गांव टीक रेलवे स्टेशन के निकट मंगलवार देर रात ट्रैक पर कार्य करते समय रेलवे कर्मचारी 50 वर्षीय श्याम कुमार की मौत हो गई। श्याम कुमार रायबरेली यूपी के रहने वाले थे, जोकि तीन बच्चों के पिता थे, और कीमैन के पद पर कार्यरत थे मालगाड़ी गुजरने के दौरान वे ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा स्टेशन से करीब 200 मीटर दूरी पर हुआ।

सूचना मिलते ही जीआरपी टीम घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने इत्तेफाकिया मौत की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास से गुजर रहे लोगों ने ट्रैक पर कर्मचारी को घायल अवस्था में देखा और तुरंत इसकी सूचना जीआरपी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कैथल के नागरिक अस्पताल भिजवाया। रेलवे कर्मचारियों ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!