कैथल जिले में दो अलग-अलग मामलों में ट्रेन की चपेट में आने से एक मजदूर और बुजुर्ग महिला की ट्रेन की चपेट में आने से हो गई दोनो की माैत

सुनहरा आँचल न्यूज/हरियाणा/कैथल/विजय सिरोही : जिले में दो अलग-अलग मामलों में ट्रेन की चपेट में आने से एक मजदूर और बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। यह हादसा शहर में चंदाना रोड फाटक के पास हुआ। महिला मानसिक रूप से परेशान थी। इस मामले में मृतक महिला की पहचान बैंक कॉलोनी कैथल निवासी भरथो देवी के रूप में हुई है। वे ट्रैक पार करते समय चन्दाना रोड़ फाटक रेलवे स्टेशन के पास रेल की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।

दूसरा हादसा ढांड रेलवे स्टेशन के पास हुआ। लोगों ने जैसे ही ट्रैक पर पड़े युवक को देखा, तो तुरंत इसकी सूचना जीआरपी पुलिस की दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जीआरपी टीम ने दोनों मामलों में इत्तेफाकिया मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई की है। जीआरपी चौकी इंचार्ज कर्ण सिंह ने बताया कि चंदाना रोड के पास हुए हादसे में मृतक युवक की पहचान कैथल के रहने वाले बुधराम के रूप में हुई है। वे मूल रूप से रोहतक के थे लेकिन वहां से आकर कैथल में रह रहे थे। वे विवाहित थे और यहां पर मजदूरी करते थे। बुधराम के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी भी है। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!