
सुनहरा आँचल न्यूज/ हरियाणा/ कैथल/ विजय सिरोही: शहर में ऑटो और ई-रिक्शा संचालन को सुरक्षित, सुव्यवस्थित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन और ऑटो यूनियन ने सख्त नियम लागू करने का फैसला लिया है। 2 जुलाई 2026 को हनुमान वाटिका में आयोजित बैठक में यातायात थाना प्रभारी सतपाल ने स्पष्ट किया कि अब बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस कोई भी चालक ऑटो या ई-रिक्शा नहीं चला सकेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए जाएंगे।नाबालिगों की ओर से वाहन चलाने पर भी कानूनी कार्रवाई होगी। पुलिस के अनुसार प्रत्येक चालक के पास हर समय वैध ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन का पंजीकरण प्रमाणपत्र, बीमा, डीजल ऑटो के लिए प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र सहित सभी जरूरी कागजात उपलब्ध होने चाहिए। जांच के दौरान कागज नहीं मिलने पर चालान किया जाएगा। साथ ही नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाया जाएगा। बस अड्डे के सामने ऑटो खड़ा करने पर भी चालान होगा। छोटू राम चौक व पिहोवा चौक पर एक तरफ ऑटो लगाकर सवारी चढ़ानी और उतारनी होगी।
ऑटों चालक युनियन के प्रधान संजीव ट्राफिक पुलिस सतपाल की बातों का पूर्ण रुप से समर्थन करते हुये सभी ऑटो चालको से पुलिस नियमों कों अमल मे लाने की अपील करते हुये उन नियमों का समूंचे तौर पर पालन करने का आश्वासन दिया और इस मुहिम में पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने का वादा किया
आम जन की आवाज
प्रशासन व ऑटो संचातक प्रधान संजीव की इस मुहिम को देखते हुये जहां एक और ट्राफिक व्यवस्था दरुस्त होगी पर इससे आम आदमी को कोई राहत नही मिल रही है बस स्टेंड से सचिवालय तक भी 20 रु0 ही लिये जाते है और 5 किलोमीटर तक के भी 20 रु0 लिये जाते है और रात के समय स्टेशन से 50 प्रति सवारी लिये जाते है और कुछ ऑटो ड्राईवर तो स्पेशल के नाम पर मन चाही रक्म वसूल करते है पुंडरी निवासी नवदीप ने बताया के ऑटो चालक आम आदमी के साथ धक्का भी कर लेते है अगर चलते हुये कोई किसी ऑटो में बैठ जाते है तो दूसरे ऑटों ड्राईवर उसे उस ऑटो से जबरदस्ती उतार कर अपने ऑटों में बैठने के बाध्य करते है । दूसरी और ऑटो ड्राईवर शहर में चलते-चलते कही भी ऑटो रोक लेते है और एकदम से ऑटो का हैंडल घूमा देते है जोकि शहर में हादसो को आमत्रण देता है आम आदमी की यह भी गुजारिश है के ऑटों चालकों के शहर मे निश्चित स्थान बनाये जाये जिससे की ऑटो चालक बीच रास्ते से सवारी को ना बिठा सके और शहर की ट्राफिक व्यवस्था दरुस्त हो अगर हो सके तो ऑटो चालक का रुट निधारित करे जिससे की सभी ऑटो चालको को काम मिले और सवारी को लेकर चल रही प्रतिसपर्धा बंद हो जाये
