बेगपुर में लखदाता पीर का भव्य मेला व भंडारा आयोजित, दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु

सुनहरा आँचल न्यूज/ हरियाणा/ कैथल/बेगपुर (विजय सिरोही): आषाढ़ मास में कैथल जिले के गांव बेगपुर स्थित लखदाता पीर रोई वाले बाबा के दरबार में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य मेले एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मेले में हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और बाबा के दरबार में माथा टेककर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की।

श्रद्धालु प्रसाद के रूप में चूरमा, झाड़ू, नमक की थैली एवं अन्य सामग्री लेकर पहुंचे और दंडवत होकर बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई। मेले में बच्चों के लिए झूले, खेल-खिलौनों की दुकानें तथा अन्य मनोरंजन के साधन आकर्षण का केंद्र रहे।

मेला कमेटी के प्रधान रवि प्रकाश ने बताया कि हर वर्ष हजारों श्रद्धालु बाबा के दरबार में पहुंचते हैं और अपनी श्रद्धा अनुसार दान करते हैं। उनका कहना है कि बाबा के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी होती हैं, जिसके चलते लोगों की आस्था लगातार बढ़ रही है।

आषाढ़ मास के मेलों की तिथियां इस प्रकार हैं :

  • 2 जुलाई 2026 (वीरवार)
  • 9 जुलाई 2026 (वीरवार)
  • 16 जुलाई 2026 (वीरवार)
  • 23 जुलाई 2026 (वीरवार)

कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अपने जूते-चप्पल मुख्य द्वार पर ही उतारें तथा किसी भी प्रकार का नशा या शराब का सेवन करके दरबार में प्रवेश न करें। इस वर्ष मेलों में देरी का कारण दो ज्येष्ठ मास का होना बताया गया है।

इस अवसर पर जय लखदाता लाला वाला पीर कमेटी सेवादार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!