भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राज रमन दीक्षित ने हरको बैंक चेयरमैन भारत भूषण जुयाल से की शिष्टाचार भेंट

सुनहरा आँचल न्यूज/ हरियाणा/ कैथल/नवदीप:

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राज रमन दीक्षित ने वीरवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा राज्य सहकारी एपेक्स बैंक लिमिटेड (हरको बैंक) के कार्यालय में बैंक के चेयरमैन भारत भूषण जुयाल से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच हरियाणा के विकास, संगठन की मजबूती, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा सहकारिता क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाने जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से सार्थक चर्चा हुई।
राज रमन दीक्षित ने कहा कि भारत भूषण जुयाल संगठन के प्रति समर्पित एवं कर्मठ व्यक्तित्व हैं। उनका नेतृत्व, कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि जुयाल का स्नेह एवं मार्गदर्शन समाज और संगठन के हित में निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। दीक्षित ने कहा कि हरको बैंक प्रदेश के सहकारी बैंकिंग तंत्र को मजबूत बनाने के साथ-साथ किसानों, ग्रामीणों और सहकारी संस्थाओं को बेहतर वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत भूषण जुयाल के नेतृत्व में हरको बैंक आने वाले समय में जनसेवा, पारदर्शिता और विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
इस अवसर पर राज रमन दीक्षित ने भारत भूषण जुयाल के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की कामना करते हुए कहा कि उनका अनुभव और दूरदर्शिता हरियाणा के सहकारिता क्षेत्र को नई दिशा देने का कार्य करेगी।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने शिष्टाचार भेंट के दौरान मिले आत्मीय स्नेह, सम्मान एवं गर्मजोशी से किए गए आतिथ्य के लिए भारत भूषण जुयाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मुलाकात सदैव उनके लिए प्रेरणादायी एवं स्मरणीय रहेगी। इस दौरान उनके साथ पाला राम कश्यप नौच भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!