सुनहरा आंचल
विजय सिरोही
रेडक्रास के नए भवन का हुआ उद्घाटन, करनाल रोड स्थित मत्स्य विभाग के नजदीक बने नए भवन का डीसी डा. विवेक भारती ने किया उद्घाटन
डीसी डा. विवेक भारती ने कहा कि मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा होती है और रेडक्रॉस इसे बखूबी निभा रहा है। देश व प्रदेश के साथ साथ विदेशों में भी रेडक्रॉस द्वारा मानवता के हित में अच्छे कार्य किए जा रहे हैं। बात चाहे जरूरतमंदों के लिए रक्तदान शिविर लगाने की हो या दिव्यांग जनों को उपकरण उपलब्ध करवाने की हो, रेडक्रॉस सोसाइटी समाजसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाया जा रहा है।
डीसी डा. विवेक भारती मंगलवार को करनाल रोड स्थित मत्स्य विभाग के नजदीक बने नए भवन का उद्घाटन करने के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने रैडक्रास से जुड़े लोगों को बधाई दी और कहा कि नया भवन बनने से रैडक्रास द्वारा आयोजित की जाने वाली गतिविधियां ओर अधिक प्रभावी रूप से आयोजित की जा सकेंगी। इस भवन में फर्स्ट की ट्रेनिंग, नशा मुक्ति जागरूकता शिविर, रक्तदान शिविर व अन्य कार्यो में सुविधा होगी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सामाजिक गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लें। उन्होंने रैडक्रास सोसायटी द्वारा सभी स्वैच्छिक संस्थाओं के सहयोग से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान श्विरों का आयोजन किया जाएं, जिससे कि किसी भी मरीज को रक्त की कमी न हो और जरूरतमंद को समय रहते रक्त उपलब्ध करवाया जा सकें।
भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी राज्य शाखा के महासचिव डा. मुकेश अग्रवाल ने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा रक्तदान शिविरों, आपदा के समय में मदद, कृत्रिम अंगों का वितरण आदि मानव कल्याण के कार्य किए जा रहे हैं। सोसाइटी द्वारा हजारों बच्चों को फर्स्ट एड की ट्रेनिंग दी जा चुकी है। हमें भविष्य में भी गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद की आवश्यकता को पूर्ण करने हेतू तत्पर रहना चाहिए।
इस अवसर पर रक्तदान श्विर का आयोजन किया गया, इसमें सैकड़ों रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रूप में रक्तदान किया। डीसी डा. भारती ने सभी रक्तदाताओं को शपथ दिलवाई गई कि वे अपना रक्त नियमित रूप से दान करेंगे। इस अवसर पर रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर रैडक्रॉस सचिव रामजी लाल, सिविल सर्जन डा. रेणु चावला , पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता नारायण दत्त, मत्स्य अधिकारी सुरेश नैन, अमतेन्द्र, गोपाल कृष्ण, श्याम बंसल, अशोक भारती, सतपाल गुप्ता, लाजपत राय, टेक चन्द्र वर्मा, ललित, सुरेन्द्र गर्ग, धर्मपाल शास्त्री, रूप लाल गंभीर, दीपक कुमार दलाल, नरेन्द्र जिन्दल, रामपाल, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।




