गांव बंदराणा में सरकारी अध्यापकों द्वारा डोर-टू-डोर चलाया गया सर्वे अभियान

ढांड/सुनेहरा आंचल (विकास):
भारत की जनगणना 2027 के तहत गांव बंदराणा में सरकारी अध्यापकों द्वारा डोर-टू-डोर सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। अध्यापक घर-घर जाकर मकान और परिवारों की जानकारी एकत्रित कर रहे हैं तथा लोगों को जनगणना के नियमों के बारे में जागरूक भी कर रहे हैं।

अध्यापकों ने ग्रामीणों को बताया कि जनगणना में सबसे महत्वपूर्ण आधार “रसोई (Kitchen)” को माना जाता है। यदि एक मकान में अलग-अलग प्रवेश द्वार होने के बावजूद रसोई एक है, तो उसे एक ही परिवार माना जाएगा। वहीं यदि एक ही मकान में अलग-अलग रसोई हैं, तो उन्हें अलग परिवारों की श्रेणी में गिना जाएगा।

जनगणना टीम के अनुसार परिवार की पहचान रहने और खाने की व्यवस्था के आधार पर की जाती है। इसलिए सही जानकारी देना बेहद जरूरी है ताकि सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ सही तरीके से लोगों तक पहुंच सके।

ग्रामीणों से अपील की गई कि वे जनगणना टीम का सहयोग करें और मांगी गई जानकारी सही व समय पर उपलब्ध करवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!