छुट्टियों में नया हुनर सीखकर बनें आत्मनिर्भर : निधि मोहन

निधि मोहन ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए

सुनहरा आंचल/नवदीप
पूंडरी,31मई

सामाजिक संस्था “एक किरण उम्मीद की” की अध्यक्षा निधि मोहन ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि गर्मी की छुट्टियां केवल आराम और मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि स्वयं को निखारने और नई प्रतिभाओं को विकसित करने का सुनहरा अवसर हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को अपनी रुचि के अनुसार कोई न कोई नया कौशल अवश्य सीखना चाहिए, क्योंकि हाथ का हुनर जीवनभर साथ देता है। निधि मोहन ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल शैक्षणिक शिक्षा पर्याप्त नहीं है। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ सिलाई, कढ़ाई, पेंटिंग, कंप्यूटर, संगीत, नृत्य, हस्तकला, योग तथा अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी रुचि लेनी चाहिए। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने कहा कि हर बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है, जिसे पहचानकर निखारने की आवश्यकता है। छुट्टियों में सीखा गया एक छोटा-सा कौशल भी भविष्य में रोजगार और आत्मनिर्भरता का आधार बन सकता है।


निधि मोहन ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे बच्चों को मोबाइल और टीवी तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें रचनात्मक और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि समय का सदुपयोग करने वाले बच्चे ही जीवन में आगे बढ़कर सफलता हासिल करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!