कलायत में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, ₹1.49 करोड़ के टेंडर जारी कलायत

सुनहरा आंचल न्यूज

कैथल (तरसेम सिंह) कलायत शहर के विकास को नई गति देने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न विकास कार्यों के लिए करीब 1 करोड़ 49 लाख के टेंडर जारी किए गए हैं। इन परियोजनाओं के तहत शहर के विभिन्न वार्डों में गलियों का निर्माण, चौपालों और धर्मशाला भवनों का विकास, सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार और नगर पालिका की पुरानी इमारत के नवीनीकरण जैसे कार्य किए जाएंगे। जारी किए गए टेंडरों में वार्ड नंबर 1 में प्रवीण कांसल के घर से गोपी राम प्रजापति के घर तक गली निर्माण पर 10 लाख खर्च किए जाएंगे। रेबारी चौपाल में पहली मंजिल पर हॉल निर्माण के लिए 25 लाख और बैरागी चौपाल में हॉल निर्माण के लिए भी 25 लाख की राशि निर्धारित की गई है। इसके अलावा जगदेव चौपाल के अधूरे निर्माण कार्यों को पूरा करने के लिए 15 लाख मंजूर किए गए हैं। शहर के वार्ड नंबर 6 में विनोद के घर से वेदराज के घर तक गली निर्माण कार्य पर 12 लाख खर्च होंगे। नगर पालिका की पुरानी एमसी ऑफिस बिल्डिंग का नवीनीकरण कर उसे सीएफसी (कॉमन फैसिलिटी सेंटर) के रूप में विकसित करने के लिए 12 लाख का प्रावधान किया गया है। जन सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर सामुदायिक शौचालयों के निर्माण के लिए 25 लाख और सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण के लिए भी 25 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। इन सभी कार्यों के पूरा होने से शहर की आधारभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है। विकास कार्यों का नागरिकों को मिलेगा सीधा लाभ: कमलेश ढांडा पूर्व राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में कलायत विधानसभा क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण इलाकों में विकास कार्य लगातार जारी हैं। उन्होंने बताया कि इस नई श्रृंखला के तहत शहर के विभिन्न वार्डों में गलियों, शौचालयों, धर्मशाला भवनों और अन्य जनहित परियोजनाओं पर कार्य शुरू किया जाएगा। जिससे स्थानीय नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। विकास कार्यों से बदलेगी शहर की तस्वीर:भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव राजपूत ने कहा कि नगर पालिका जनप्रतिनिधियों और आम जनता की मांग के अनुरूप सरकार लगातार विकास कार्यों की सौगात दे रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद कलायत शहर की तस्वीर बदलेगी और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। विकास कार्यों के लिए टेंडर जारी होने के साथ ही जल्द निर्माण प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।पार्षदों ने विकास कार्यों में निगरानी के लिए तय की ठोस रणनीति:शहर के विकास कार्यों को पारदर्शिता एवं गतिशीलता से पूरा करवाने की ठोस रपरेखा पार्षदों द्वारा तैयार की गई है। पार्षदों का कहना है कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार नहीं होने दिया जाएगा। पार्षद, समाजसेवी संगठन और आम नागरिक मजबूती से विकास कार्यों की निगरानी करेंगे। ताकि विकास कार्यों का बेहतर ढंग से लाभ शहर को मिल सके।फोटो परिचय कलायत में विकास कार्यों से जुड़ी कार्यवाही लगे नगर पालिका अभियंता और वर्क सुपरवाइजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!