“गुरु रविदास मंदिर कुरुक्षेत्र में चुनावी बिगुल बजा, 19 जुलाई को होगा मतदान!”

सुनहरा आंचल न्यूज

कुरुक्षेत्र (विजय सिरोही पत्रकार) श्री गुरु रविदास गुरुघर एवं धर्मशाला, कुरुक्षेत्र (रजि.) की कार्यकारिणी/कालिजियम सदस्यों के चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। चुनाव 19 जुलाई 2026 (रविवार) को मंदिर एवं धर्मशाला परिसर में संपन्न होंगे।
मुख्य बिंदु: ✅ वोटर सूची जारी – 30 मई 2026
आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि – 15 जून 2026
नामांकन दाखिल – 20 व 21 जून 2026
नाम वापसी – 24 जून 2026
चुनाव – 19 जुलाई 2026 (प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक)
परिणाम – मतदान के तुरंत बाद
सभी सम्मानित सदस्यों से अपील है कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव प्रक्रिया में भाग लेकर संस्था को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!