कलायत में एसी-फ्रीज मिस्त्री पर जानलेवा हमले के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तारडीएसपी रोहतास कुमार ने सीआइए व स्थानीय पुलिस की मौजूदगी मेंं पुलिस स्टेशन मेंं प्रेसवार्ता कर दी घटना की जानकारी

कलायत रेलवे रोड पर तीन आरोपियों की पैदल परेड करवाती पुलिस

सुनहरा आंचल न्यूज

कलायत(तरसेम सिंह)
कलायत में गौशाला मार्केट के सामने 29 मई को देर रात्रि एससी-फ्रीज मिस्त्री विनय गोलू पर हमला करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्यवाही की है। इसके तहत तीन आरोपियों में शामिल अंकित राणा, अनुकुल व सोहन की सरेबाजार रेलवे रोड पर पैदल परेड करवाई गई। इस दौरान डीएसपी रोहतास कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे। सीआईए और कलायत पुलिस स्टेशन टीम घटना स्थल तक आरोपियों को पैदल लेकर चली। इस दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ की गई इस कार्यवाही की हर किसी ने प्रशंसा की। साथ आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एसपी द्वारा उठाए जा रहे कदमों को वक्त की मांग बताया। पुलिस के प्रति आम नागरिकों का विश्वास मजबूत करने के मकसद से यह कार्यवाही हुई। डीएसपी रोहतास कुमार ने बताया कि जिस दौरान एससी-फ्रीज मिस्त्री पर हमला किया गया उसे समय उसका छोटा बच्चा भी साथ था। घटना को देखकर वह बुरी तरह सहम गया। घटना में मिस्त्री को भी सडक़ गिराकर बुरी तरह पीटा गया। इसकी वीडियो और अन्य सबूत पुलिस ने जुटाए हैं। डीएसपी रोहताश कुमार ने बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य आम लोगों के मन से अपराधियों का भय समाप्त करना और असामाजिक तत्वों में कानून का डर पैदा करना है। शिकायतकर्ता मिस्त्री का आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट के दौरान जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी। घायल को उपचार के लिए पहले निजी अस्पताल और बाद में नागरिक अस्पताल कैथल रेफर किया गया था।
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात:
पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। जिसकी फुटेज सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार डीएसपी रोहतास कुमार के नेतृत्व में गठित टीमों ने मामले में कार्रवाई करते हुए और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया। मामले में कुल चार आरोपियों की पहचान की गई। फिलहाल तीन गिरफ्तार किए जा चुके हैं और एक की तलाश जारी है।
आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची पुलिस:
एडीएसपी रोहताश कुमार की अगुवाई में थाना प्रभारी अमन कुमार ने टीम के साथ तीनों आरोपियों की पैदल परेड करवाई गई। आरोपियों को घटनास्थल तक ले जाकर घटनाक्रम की जानकारी ली गई। इस दौरान पुलिस बल भी साथ मौजूद रहा। डीएसपी ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मामले की जांच जारी है और अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश बताते हुए स्वागत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!