
कलायत ब्लाक समिति कार्यालय में अधिकारियों की इंतजार करती चेयरपर्सन व सदस्य
सुनहरा आंचल न्यूज
कलायत(तरसेम सिंह)
कलायत। नए सत्र में विकास कार्यों की प्लानिंग के साथ-साथ सरकार की महत्वपूर्ण नीतियों को गतिमान करने के लिए बुधवार को बीडीपीओ कार्यालय में आयोजित होने वाली ब्लाक समिति की बैठक फिर से टल गई। ब्लाक समिति चेयरपर्सन एवं बालू मंडल भाजपा की उपाध्यक्ष ज्योति धानियां निर्धारित समय तक 14 सदस्यों के साथ बैठक शुरू होने के लिए बीडीपीओ का इंतजार करती रही। चेयरपर्सन ने बताया कि इससे पहले 26 मई को बैठक होनी थी। सियासी दुर्भावना के कारण यह बैठक सफल नहीं हो पाई। ब्लाक समिति सदस्यों ने आरोप लगाया कि कुछ ऐसे चेहरे हैं जो भाजपा में रहते हुए पार्टी की हर स्तर पर जड़ें खोखली करने में लगे हैं। निजी स्वार्थों की पूर्ति के लिए ये कलायत के विकास में रोड़ा पर रोड़ा अटकाते आ रहे हैं। ब्लाक समिति अध्यक्ष ज्योति धानियां ने कहा कि बीडीपीओ कार्यालय द्वारा इस नए सत्र में विकास कार्यों की प्लानिंग की बैठक का दूसरी बार सभी ब्लाक समिति सदस्यों को नोटिस मिला। बैठक के अनुरूप सदस्यों का कोरम भी पूरा मौजूद रहा पर अधिकारी बैठक लेने के लिए दोनों बार ही नहीं आए। यह ग्रामीण विकास के प्रति उचित सोच नहीं है। जयभगवान कमालपुर ने कहा कि बैठक में विकास कार्यों को लेकर चर्चा होनी थी। 14 सदस्य बैठक में शामिल होने के लिए मौके पर पहुंचे पर बीडीपीओ व अन्य संबंधित अधिकारी बैठक लेने के लिए पहुंचे ही नहीं। उन्होंने कहा कि सदस्य बार बार बीडीपीओ को फोन करते रहे पर अधिकारी ने उनका फोन तक नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के शीर्ष नेताओं तक इस मुद्दे को लेकर जाएंगे। खंड की स्थिति से उनको अवगत करवाएंगे। वार्ड 4 प्रतिनिधि कुशल पाल बात्ता ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार विकास कार्यों को रफ्तार देने की सोच लिए है। लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जो विकास कार्यों मेंं रुचि नहीं रखते। चेयरपर्सन ज्योति धानियां ने बताया कि बैठक में डा.दर्शन सिंह, रामभूल, शिवानी देवी, पिंकी, कुशलपाल, दिनेश, प्रदीप बिरजू, जयभगवान, सुभाष चंद्र, पताशो देवी, कविता देवी, राजेश कुमार, रीना देवी व अन्य सदस्य मौजूद रहे। सदस्यों का प्रयास रहा हकि समिति की बैठकों का नियमित और सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जाए। ताकि विकास कार्य प्रभावित न हों।
पहले भाजपा व जजपा में हुई थी प्रधान व उप प्रधान को लेकर खींचतान:
पंचायती राज आम चुनाव के उपरांत ब्लाक समिति प्रधान व उप प्रधान के लिए भाजपा और जजपा के बीच खूब राजनैतिक उठापटक चली थी। आखिरकार इसमें भाजपा को सफलता मिली। लेकिन अब जिस प्रकार ब्लाक समिति में कायम भाजपा के दुर्ग को पार्टी की गुटबाजी कमजोर करने में लगी है वह भाजपा शीर्ष नेतृत्व के लिए विमर्श का विषय है। क्योंकि जिस दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में महिलाओंं को राजनीति में आरक्षण देने का प्रयास चल रहा है उस बीच चेयरपर्सन ज्योति धानियां के खिलाफ साजिशों का हवा मिलना गंभीर विषय है।
बीडीपीओ ने काल नही की रिसीव:
कलायत बीडीपीओ रीतू शर्मा से ब्लाक समिति की बैठक को लेकर कई बार-बार संपर्क करने का प्रयास किया गया। लेकिन उन्होंने काल रिसिव नहीं की। अब देखना है कि अधिकारी आने वाले समय में इस मामले में क्या रुख स्पष्ट करते हैं।
