कलायत में भाजपा की संगठनात्मक बैठक 2029 चुनावों की तैयारियों पर जोर

सुनहरा आंचल न्यूज/कलायत(तरसेम सिंह)
कलायत भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 2029 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को कलायत अनाज मंडी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में भाजपा की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा ने की।
बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी और विधानसभा प्रभारी एवं देवेंद्र अत्री ने भाग लिया। कार्यक्रम में मंडल पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र प्रमुखों, पार्टी कार्यकर्ताओं, नगर पालिका, पंचायत, ब्लॉक समिति और पंचायत सदस्य मौजूद रहे। कमलेश ढांडा ने कहा कि भाजपा संगठन की मजबूती ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में पार्टी को और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच जाना होगा।
जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और सक्रिय सदस्यता अभियान पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है और संगठन को मजबूत बनाने में उसकी भूमिका महत्वपूर्ण है।
विधानसभा प्रभारी एवं उचाना विधायक देवेंद्र अत्री ने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाकर आगामी चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करना है। उन्होंने संगठन की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी भी साझा की।
बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, सदस्यता विस्तार अभियान और बूथ स्तर पर गतिविधियों को गति देने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा 2029 के चुनावों में बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया। बैठक में भाजपा कलायत मंडल अध्यक्ष राजीव राजपूत,
बालू मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र जुलानी खेड़ा,
जखौली मंडल अध्यक्ष अनिल मालिक,
राजौंद मंडल अध्यक्ष सुशील पांचाल,
मार्किट कमेटी चेयरमैन राजकिशन राणा,सुनील रापड़िया,ऋषिपाल सहारण, जिला सचिव अजय प्रताप राणा, महामंत्री सुरेश संधू,
जिला उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी जंगीर सिसला, कुलविंदर राणा, डॉ प्रीतम कोलेखा, रणधीर चहल, राममेहर शर्मा,मंडल महामंत्री सचिन शर्मा, रमेश ढूंढवा, राजौंद मार्किट कमेटी चेयरमैन वीरेंद्र रापड़िया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!