सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर हरसौला गांव के खिलाड़ियों को मिला खेल प्रोत्साहन

गांव हरसौला में युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से क्रिकेट किट का वितरण किया गया।

सुनहरा आंचल न्यूज/कलायत(तरसेम सिंह)
कलायत। सांसद नवीन जिन्दल की तरफ से कलायत विधानसभा के गांव हरसौला में युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से क्रिकेट किट का वितरण किया गया। इस सौगात से खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। सांसद के कैथल कार्यालय प्रभारी रविंद्र धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि सांसद नवीन जिन्दल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को खेलों के लिए समान अवसर और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है। सांसद नवीन जिन्दल का यह प्रयास युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों की ओर प्रेरित करने में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर हल्का प्रभारी वीरेंद्र सारण, बलवान सिंह सरपंच, महाबीर सिंह, विकास ढुल, उमेश ढुल,
राहुल, राजकुमार,
मांगे राम, अनिल कोच और खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!