पब्लिक हेल्थ ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर ऑर्गनाइजेशन का पांचवां प्रदेश स्तरीय अधिवेशन संपन्न, नई कार्यकारिणी का गठन

सुनहरा आंचल न्यूज

कैथल, 7 जून(तरसेम सिंह)पब्लिक हेल्थ ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर ऑर्गनाइजेशन (रजि. नं. 1984) संबंधित भारतीय मजदूर संघ का पांचवां प्रदेश स्तरीय अधिवेशन शनिवार को अग्रसैन धर्मशाला, कैथल में संपन्न हुआ। अधिवेशन में प्रदेश के 19 जिलों से आए प्रतिनिधि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय मजदूर संघ के उत्तर क्षेत्र मंत्री सोहनलाल गुप्ता ने भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र कादयान ने की।

अधिवेशन में भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के प्रदेश महामंत्री हवा सिंह मेहला, कार्यकारिणी सदस्य संजीव बाता, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, जिला मंत्री कैथल सुरेंद्र जांगड़ा तथा हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री धर्मेंद्र कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अधिवेशन के दौरान पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव प्रक्रिया भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री हवा सिंह मेहला की देखरेख में संपन्न हुई, जिन्होंने चुनाव अधिकारी की भूमिका निभाई।

नई प्रदेश कार्यकारिणी में इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

सुरेंद्र कादयान (पानीपत) को प्रदेश अध्यक्ष, जय सिंह (कुरुक्षेत्र), मामचंद (यमुनानगर) एवं संजीव बाता (कैथल) को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। हुक्म चंद सैनी खानपुर (कैथल) को महामंत्री बनाया गया।

इसी प्रकार लोकेश (पलवल), सुरेंद्र (महेंद्रगढ़) तथा सोहनलाल (अंबाला) को सह मंत्री, बलविंदर सिंह (कैथल) को कोषाध्यक्ष, बावा सिंह (फतेहाबाद) को सह कोषाध्यक्ष तथा हवा सिंह मेहला को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। ओंकार (करनाल) को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया।

इसके अलावा नसीब (नूंह), चंद्रशेखर (जींद), राहुल (पंचकूला), प्रवेश कुमार (कुरुक्षेत्र), रमेश कुमार (गुरुग्राम), परवीन (झज्जर), रोहतास (रेवाड़ी), राजकुमार (फरीदाबाद), सुनील (सोनीपत), अमित (हिसार) और विक्रम (सिरसा) को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

अधिवेशन में उपस्थित वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान तथा उनके हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा कर्मचारियों की मांगों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!