कलायत में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान कैंप

सुनहरा आंचल न्यूज/कलायत(तरसेम सिंह)
कलायत। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के देशभर में दस वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के अवसर पर कलायत में एसएमओ डा.किरण सिंधु की देखरेख मेंं उपमंडल नागरिक अस्पताल में कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 89 गर्भवती महिलाओं को निशुल्क सेवाएं दी गई। डा.सिंधु नेे बताया कि सभी गर्भवती महिलाओं को विशेषज्ञ डॉक्टरों के द्वारा उच्च जोखिम गर्भावस्था (एचआरपी) के मद्देनजर स्क्रीनिंग की गई। चिकित्सा अधिकारी डॉ.साहिल सिंह ने बताया कि शिविवर में सभी गर्भवती महिलाओं को ब्लड टेस्ट, यूरिन टेस्ट, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन जांच एवं अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाएं नि:शुल्क प्रदान की गई। स्वास्थ्य निरीक्षक देवी रानी और आशा कॉर्डिनेटर सुनीता देवी ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व कैंप हर महीने प्रदेश के सभी सरकारी हस्पतालों में नि:शुल्क लगाए जाते हैं। इसी क्रम में दूसरी और तीसरी तिमाही की गर्भवती महिलाओं की विशेष सेहत जांच की जाती है। ताकि मां स्वस्थ और तंदरूस्त रहे और गर्भ में बच्चे का विकास सही से हो सके और समय रहते हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को एफआरयू पर रेफेर कर डिलीवरी करवायी जा सके। इस अवसर पर उक्त कैंप को सफल बनाने में ज्यादा बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारियों, कौशल विकास निगम (एचकेआरएनल) के कर्मचारियों सहित विभिन्न केटेगरियों के कर्मचारियों ने अहम भूमिका निभाई।

कलायत के सरकारी अस्पताल में आयेाजित कैंप में गर्भवती महिलाओं की जांच करती स्वास्थ्य कर्मचारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!