नवीन जिंदल फाउंडेशन के सौजन्य से पुंडरी में 100 लोगों को मिली निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं

न्यूज़ सुनहेरा ऑंचल /राजेश पाई
पुंडरी
: ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट लगातार जनसेवा का कार्य कर रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को यह मेडिकल यूनिट पुंडरी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 में पहुंची, जहां आमजन ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और उपचार का लाभ उठाया।
मोबाइल मेडिकल यूनिट के चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार परामर्श दिया। इसके साथ ही जरूरतमंदों को आवश्यक दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध करवाई गईं तथा मौके पर ही रक्त जांच की सुविधा भी प्रदान की गई। स्थानीय लोगों ने इस पहल को स्वास्थ्य सेवाओं को सीधे घर तक पहुंचाने वाला एक सराहनीय और उपयोगी कदम बताया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. बलविंदर ने बताया कि वार्ड नंबर 16 में आयोजित शिविर के दौरान 86 लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई, जबकि 14 व्यक्तियों के रक्त परीक्षण किए गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर सभी मरीजों को आवश्यक परामर्श और दवाइयां प्रदान की गईं।
सांसद कार्यालय कैथल प्रभारी रविंद्र धीमान ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल द्वारा ‘स्वस्थ कैथल अभियान’ के अंतर्गत संसदीय क्षेत्र निवासियों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उनका मानना है कि किसी भी ग्रामीण या आम नागरिक को इलाज के लिए अस्पतालों के चक्कर न लगाने पड़ें और आर्थिक कारणों से कोई भी व्यक्ति स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रहे। मोबाइल मेडिकल यूनिट इसी सोच का प्रत्यक्ष उदाहरण है, जो स्वास्थ्य सेवाओं को सीधे लोगों तक पहुंचा रही है।
उन्होंने बताया कि नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा संचालित ‘स्वस्थ कैथल अभियान’ के तहत यह मोबाइल मेडिकल यूनिट न केवल बीमारियों के इलाज का माध्यम बन रही है, बल्कि लोगों को संतुलित आहार, स्वच्छता और नियमित व्यायाम अपनाने के लिए भी प्रेरित कर रही है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बढ़ती भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि यह पहल क्षेत्र की वास्तविक जरूरतों को पूरा कर रही है और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ बना रही है।
इस मोके पर पुंडरी चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश गोस्वामी, पार्षद डिंपी सैनी, कमल सैनी, मोहिंदर सैनी, मंडल उपाध्यक्ष दीपक व ऋषि फतेहपुर, जिला सचिव भाजपा हर्ष सेठी, डॉ. बलविंदर, नितिन शर्मा हल्का प्रभारी अरविंद गोलन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!