न्यूज़ सुनहरा आंचल/नवदीप
पुंडरी/हरियाणा स्टेट कोऑपरेटिव लेबर एंड कंस्ट्रक्शन फेडरेशन लिमिटेड हरियाणा के अध्यक्ष नियुक्त होने पर देवेंद्र पांचाल को कुलदीप जांगड़ा करोड़ा मंडल से मंडल महामंत्री ने उन्हें मिलकर हार्दिक शुभकामनाएं दी। कुलदीप जांगड़ा ने उनके निवास स्थान पर जाकर नव नियुक्त अध्यक्ष का मुंह मीठा करवाया और उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएं दी। कुलदीप जांगड़ा ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में संस्थान नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी तथा प्रदेश के श्रमिकों एवं निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों के हितों को और मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर उनके साथ नरेश पांचाल हाबडी हैप्पी शर्मा पिलानी आदि मौजूद रहे।

नव नियुक्त चेयरमैन देवेंद्र पांचाल को शुभकामनाएं देते हुए कुलदीप जांगड़ा मंडल महामंत्री
