सुनहरा आंचल न्यूज/ कैथल– अदालत में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमानती बनने के मामले की जांच थाना सिविल के एसआई सतीश कुमार की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव प्योदा निवासी कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया गया।
एसएचओ थाना सिविल लाइन इंस्पेक्टर रमेश चंद्र ने बताया की प्राप्त शिकायत के अनुसार न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, कैथल की अदालत में एक आपराधिक मामले में आरोपी की जमानत के लिए कृष्ण कुमार निवासी गांव प्योदा जमानती के रूप में पेश हुआ था। अदालत में जांच के दौरान सामने आया कि उक्त व्यक्ति के पास दो अलग-अलग आधार कार्ड थे तथा वह विभिन्न अदालतों में अलग-अलग पहचान के आधार पर कई मामलों में जमानती बन चुका था। इसके अतिरिक्त आरोपी द्वारा अदालत में शपथपत्र देकर यह गलत जानकारी भी दी गई कि वह पहले केवल एक मामले में ही जमानती बना है। आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी न्यायालय में पेश किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही है।

