21 जून को जिले के 5 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी नीट की परीक्षा :- डीसी अपराजिता

सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध के दिए निर्देश
सुनहरा आंचल न्यूज/कैथल, (तरसेम सिंह)डीसी अपराजिता ने कहा कि आगामी 21 जून को जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर नीट की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें 1841 परीक्षार्थी बैठेंगे। परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध समय रहते सुनिश्चित किए जाएं।
डीसी अपराजिता ने बताया कि एडीसी सुशील कुमार को परीक्षा का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही 8 ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं, जिनमें से तीन रिजर्व में रखे गए हैं। परीक्षा वाले दिन एक हेल्प डेस्क भी स्थापित किया जाएगा, जिसका नंबर 01746-234203 रहेगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होगी। इसलिए विद्यार्थी समय से पहले पहुँचे, ताकि फ्रिस्किंग आदि में कोई दिक्कत न हो।

      उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तथा महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए। प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं के सुरक्षित ट्रांसपोर्टेशन और स्टोरेज के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाए। परीक्षा केंद्रों के आसपास कानून व्यवस्था एवं यातायात सुचारू बना रहे। उन्होंने आगे कहा कि परीक्षा सेंटरों में जैमर, कैमरे व सुरक्षा की दृष्टि से अन्य व्यवस्थाओं को पूरा करने के साथ साथ ट्रायल भी करे। अच्छी तरह से एडमिट कार्ड की जांच व परीक्षार्थियों की फ्रिस्किंग की जाए। डीसी ने जीएम रोडवेज को निर्देश दिए कि परीक्षा वाले दिन बस सेवाओं का संचालन सुचारू रखा जाए। बस स्टैंड से परीक्षा केंद्रों तक परीक्षार्थियों के लिए पर्याप्त परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाई जाए ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों को सभी परीक्षा केंद्रों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति तथा जिला शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित शिक्षण संस्थानों के अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। डीसी ने बताया कि जिले में डॉ. बी.आर. अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय जगदीशपुरा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कमेटी चौक, जवाहर नवोदय विद्यालय तितरम, पीएम श्री जीजीएसएसएस  जखोली अड्डा तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गीता भवन शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!