गांव रामगढ़ पांडवा के राजकीय आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन

न्यूज़ सुनहेरा ऑंचल/कलायत(तरसेम सिंह)
कलायत। केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हरियाणा राज्य में विशेष राज्यव्यापी प्रचार अभियान जारी है। 8 से 20 जून तक चलने वाले इस कार्यक्रम के तहत कलायत के गांव रामगढ़ पांडवा स्थित राजकीय आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों को आयेाजन किया गया। प्राचार्य डा.अश्विनी मंगला ने बताया की चित्रकला, पोस्टर मेकिंग व अन्य प्रतियोगिताएं स्कूल मेंं करवाई गई। इसमें नारी शक्ति से राष्ट्र शक्ति, शिक्षा का अमृत काल, युवा शक्ति – विकसित भारत की शक्ति, डिजिटल भारत एवं विकसित हरियाणा, लाड़ो लक्ष्मी योजना, नशामुक्त भारत, स्वच्छ भारत व एक पेड़ मां के नाम विषय मुख्य रूप से शामिल रहे। डॉ.मंगला ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों व कार्यक्रम नोडल अधिकारी प्राध्यापक सुमिता प्राध्यापक को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!