कलायत विधानसभा के गांव सौंगल में नवीन जिंदल फाउंडेशन ने द्वारा लगाया गया निशुल्क मेडिकल शिविर

न्यूज़ सुनहेरा ऑंचल/कलायत(तरसेम सिंह)
कलायत जन सेवा के लक्ष्य को लेकर नवीन जिंदल फाउंडेशन की तरफ से कलायत विधानसभा के गांव सौंगल में निशुल्क मेडिकल शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श, आवश्यक जांच व निशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। फाउंडेशन की मेडिकल वैन के माध्यम से आयोजित शिविर में डा.बलिंद्र के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करते हुए 140 लोगों को दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। 16 लोगों के लैब टेस्ट किए गए। शिविर के दौरान ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता भी प्रदान की गई और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने की सलाह दी गई। सांसद कार्यालय कैथल प्रभारी रविंद्र धीमान ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल का विजन है आम आदमी की पहुंच से दूर होती जा रही महंगी चिकित्सा से उन्हें राहत दिलाना है। इसके तहत लोगों को उनके घर के पास ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने बताया कि सांसद नवीन जिंदल के इस मिशन में सबसे अधिक लाभ महिलाओं और बुजुर्गों को मिल रहा है। पहले ये लोग दूर-दराज के अस्पतालों के चक्कर काटते थे। सांसद नवीन जिंदल ने इनके प्रति परिवार की भांति अपनी जिम्मेवारी को समझा। मुफ्त दवाई देने के साथ-साथ टीम लैब टेस्ट करके लोगों को समय रहते बीमारी से जागरुक रहने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।टीम में शामिल महिला स्टाफ गर्भवती महिलाओं एवं युवतियों को संतुलित आहार के बारे में जागरूक कर रहा है। उनके शरीर में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन आदि की मात्रा को चेक किया जाता है। लोगों को उचित खान-पान और शरीर में पनप रही बीमारी के संकेत पहचान के बारे में भी अवगत किया जाता है। उन्होंने ग्रामीणों को नवीन जिंदल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य मेधावी एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान करना है। पात्र विद्यार्थी योजना का लाभ लेकर अपनी उच्च शिक्षा के सपनों को साकार कर सकते हैं। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि संजीव कुमार, राजेश शर्मा, धर्मपाल, मुकेश शर्मा, जोगेंद्र शर्मा, कलायत हल्का प्रभारी वीरेंद्र सारन व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शिविर में नागरिकोंं की सेहत की जांच करते चिकित्सक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!