शराब तस्करी के अलग अलग 4 मामलों में 4 आरोपी 411 बोतल शराब सहित काबू

थाना कलायत पुलिस द्वारा स्विफ्ट गाड़ी 30 पेटी शराब सहित गाड़ी जब्त

न्यूज़ सुनहेरा ऑंचल/कैथल, ( तरसेम सिंह) एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार जिला कैथल पुलिस अवैध शराब का धंधा करने वाले अपराधियों पर कार्रवाई करते हुए अलग अलग 4 मामलों में 4 आरोपियों को 411 बोतल शराब सहित काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना कलायत एसएचओ पीएसआई अमन की अगुवाई में एएसआई बलजोर व सिपाही सुनील की टीम दोपहर के समय गश्त दौरान गांव खरक से सजूमा रोड़ हाईवे पुल के नीचे मौजूद थे। तभी एक सफेद रंग की स्विफ्ट गाड़ी गांव सजूमा की तरफ से आती हुई दिखाई दी जिसे रुकने का इशारा कर गाड़ी की तलाशी ली गई। तलाशी दौरान गाड़ी से 23 पेटी देशी बोतल , 2 पेटी देशी पव्वे, 2 पेटी देशी आधा व 3 पेटी बीयर से कुल 360 बोतल शराब बरामद हुई। आरोपी गाड़ी चालक की पहचान गांव खरक पांडवा निवासी जसमेर के रुप में हुई। दूसरे मामले में थाना कलायत पुलिस के एएसआई बलजोर की टीम को रात्रिकालीन गस्त दौरान गांव मटौर से बढसीकरी रोड़ पर मौजूद थी। तभी एक बाइक सवार तेज रफ्तार में उनके पास से बाइक की टंकी पर कुछ सामान रखकर निकला। जिससे पुलिस टीम ने संदिग्ध का पीछा करके बाइक सवार को काबू कर लिया गया। जिसकी पहचान गांव बढसीकरी खुर्द निवासी दीपक के रूप में हुई। जांच दौरान तेल की टंकी पर रखी गत्ता पेटी से 16 बोतल देशी शराब बरामद हुई। तीसरे मामले में थाना राजौंद पुलिस के एसआई महिपाल की टीम द्वारा गांव सेरधा निवासी बलिन्द्र सिंह के मकान पर दबिश देकर आरोपी बलिन्द्र को काबू कर लिया गया। जांच दौरान आरोपी के मकान से 14 बोतल देशी शराब बरामद हुई। अन्य मामले में थाना चीका पुलिस के एएसआई विकास कुमार की टीम द्वारा एक गुप्त सूचना के आधार पर सत्संग भवन चीका के पास नाकाबंदी करके पैदल आए संदिग्ध वार्ड नं 4 चीका निवासी बुटा सिंह को काबू कर लिया गया। जांच दौरान आरोपी के कब्जे में प्लास्टिक कट्टे में 20 बोतल हथकड़ी शराब बरामद हुई। सभी आरोपियों के खिलाफ अलग अलग मामले दर्ज करके पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!