असला अमुनेशन उपलब्ध करवाने वाले 2 आरोपी स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट द्वारा काबु, 7 दिन पुलिस रिमांड हासिल

न्यूज़ सुनहेरा ऑंचल/कैथल, ( तरसेम सिंह) अवैध असला-अमुनेशन उपलब्ध करवाने वाले अपराधियों पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार शिकंजा कसते हुए स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट द्वारा 2 आरोपियों को काबु किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अवैध असला-अमुनेशन बरामदगी के एक मामले की आगामी जांच स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट द्वारा इंस्पेक्टर सुनील कुमार की अगुवाई में एएसआई बलकार सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव राहडा निवासी दीपक उर्फ दीपू व रामपाल उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 30 मई को स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के एसआई धर्म सिंह की टीम द्वारा प्यौदा से तितरम मोड़ बिजली घर के पास से एक खुफिया सूचना के आधार पर आरोपी राहड़ा जिला करनाल निवासी रणदीप उर्फ टींकु को काबु किया गया। जिसके कब्जे से 2 पिस्तौल 32 बोर तथा एक देशी कट्टा व 6 कारतुस बरामद हुए थे। जिस बारे थाना तितरम में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी रणदीप उर्फ टिंकू से पूछताछ उपरांत खुलासा हुआ था कि उसको यह असला अमुनेशन उक्त आरोपी गांव राहडा निवासी दीपक उर्फ दीपू व रामपाल उर्फ मोनू द्वारा उपलब्ध करवाया गया था। एएसआई बलकार सिंह की टीम द्वारा तत्पर कार्रवाई करते हुए आरोपी गांव राहडा निवासी दीपक उर्फ दीपू व रामपाल उर्फ मोनू को काबू कर लिया गया। दोनों आरोपियों का व्यापक पूछताछ के लिए अदालत से 7 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!