पिस्तौल की नोक पर स्कूटी लूटने के मामले में गिरोह से जुड़ा आरोपी सीआईए कलायत पुलिस द्वारा गिरफ्तार

सुनहरा आंचल न्यूज/कैथल (तरसेम सिंह) जिला पुलिस द्वारा संगठित अपराधियों के खिलाफ एसपी मनप्रीत सिंह सूदन क्व कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए कलायत पुलिस ने पिस्तौल की नोक पर स्कूटी लूटने के मामले में गिरोह से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर-20 हुड्डा, कैथल निवासी विनय गर्ग की शिकायत अनुसार 13 जून को वह अपनी स्कूटी पर लकड़ी खरीदने के लिए बलराज नगर स्थित सिद्धि विनायक पेट्रोल पंप के नजदीक जा रहा था। इसी दौरान चार अज्ञात युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों में से दो के पास पिस्तौल तथा एक के पास डंडा था। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला करते हुए डंडे से सिर पर चोटें मारी तथा उसे गोली मारने की धमकी दी। इसी दौरान एक आरोपी ने उस पर गोली भी चलाई, जो उसकी गर्दन के पास से निकल गई और वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद आरोपी उसकी स्कूटी, जिसकी डिग्गी में करीब 60 हजार रुपये नकद तथा पर्स रखा हुआ था, छीनकर फरार हो गए। घायल अवस्था में शिकायतकर्ता को उसके मित्र द्वारा उपचार के लिए नागरिक अस्पताल कैथल में भर्ती कराया गया था। जिस बारे थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया था। उक्त मामले में वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को मात्र 2 घंटे मध्य कैथल पुलिस द्वारा मुठभेड़ उपरांत काबू कर लिया गया था। एक आरोपी मौके से फरार हो गया था। जिसकी पहचान पंचकुला निवासी निरंजन उर्फ माल्टा के रूप में हो गई थी। जिसको 21 जून शनिवार की शाम किठाना क्षेत्र से मुठभेड़ उपरांत पकड़ लिया गया। मामले की जांच दौरान सीआईए कलायत प्रभारी एएसआई मनीष कुमार की अगुवाई में एएसआई राजीव व एएसआई सुभाष की टीम द्वारा आरोपी उत्तर प्रदेश के जिला बाराबंकी के गांव जीवल हाल जिरकपुर निवासी शिवम दुबे को उसके गांव जीवल से 17 जून को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में जांच दौरान खुलासा हुआ था की आरोपी शिवम तथा निरंजन उर्फ माल्टा ने गिरोह बना रखा था।13 जून को मुठभेड़ दौरान कैथल पुलिस द्वारा पकड़े गए 3 आरोपी भी उक्त गिरोह में शामिल थे। लुट की वारदात करने के बाद लुटे गए पैसे शिवम को देकर सब आपस में बांट लेते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!